Narendra Modi :
Narendra Modi :देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार (17 सितंबर 2025) को 75वां जन्मदिन हैं। इस मौके पर उन्होंने MP के धार में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने रविवार को मध्यप्रदेश के धार से देशवासियों को कई अहम संदेश दिए। उन्होंने एक ओर स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आह्वान किया तो वहीं पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि “नया भारत घर में घुसकर मारता है।”
पीएम मोदी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना तभी साकार होगा जब लोग गर्व से स्वदेशी उत्पाद खरीदेंगे। उन्होंने कहा—“जो भी खरीदें, वह देश में बना होना चाहिए। उसमें किसी न किसी हिंदुस्तानी का पसीना और हमारी मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए।”
उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की कि हर दुकान पर स्वदेशी सामानों की जानकारी वाला बोर्ड लगाया जाए ताकि ग्राहक आसानी से पहचान सकें।
आतंकवाद पर तीखे शब्दों में पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, लेकिन भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के जरिए उनके ठिकानों को तबाह कर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों ने पलभर में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। “यह नया भारत है, जो किसी की परमाणु धमकी से डरता नहीं बल्कि दुश्मन को उसके घर में घुसकर जवाब देता है।”
पीएम मोदी ने 17 सितंबर को ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि इस दिन हैदराबाद की जनता को अत्याचारों से मुक्ति मिली थी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने इस दिन को अमर करते हुए इसे “हैदराबाद लिबरेशन डे” के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के विकास की यात्रा चार मज़बूत स्तंभों पर आधारित है—
नारी शक्ति
युवा शक्ति
गरीब वर्ग
किसान
धार से उन्होंने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मां का स्वास्थ्य पूरे परिवार और समाज को सशक्त बनाता है।
पीएम मोदी ने बताया कि इस अभियान के तहत कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच शुरुआती चरण में ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी जांच और दवाइयां मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने माताओं-बहनों से अपील की कि वे कैंपों में जाकर जांच करवाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
विश्वकर्मा जयंती पर पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश से देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क की नींव रखी। उन्होंने कहा कि इससे टेक्सटाइल उद्योग को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
प्रधानमंत्री ने बताया कि मातृ वंदन योजना के तहत अब तक 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि माताओं को दी जा चुकी है। उन्होंने दोहराया कि माताओं और बहनों का स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के लिए कारोबार…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…