News Latest

NEET UG पेपर लीक मामले में CBI कोमिला सुराग, ऐसे खुली BJP नेता और उसके भाई की पूरी कुंडली

NEET UG Scam: नीट पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने बीजेपी नेता दिनेश बिवाल और उसके भाई मांगीलाल बिवाल को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों ने कथित तौर पर 30 लाख रुपये में पेपर खरीदा था। पूछताछ के दौरान पता चला कि यह पेपर राजस्थान के सीकर जिले के राकेश मंडवारिया से लिया गया था। इस गिरफ्तारी के बाद नीट पेपर लीक नेटवर्क और उससे जुड़े राजनीतिक कनेक्शन को लेकर जांच और तेज हो गई है।

बिवाल ब्रदर्श से खरीदा था पेपर

जांच एजेंसियों को शुरुआती जानकारी मिली थी कि दिनेश बिवाल और उसके भाई मांगीलाल बिवाल ने अपने परिवार के कुछ बच्चों के लिए कथित तौर पर पेपर खरीदा था। बाद में मोटी कमाई के लालच में इसे बाहर के लोगों को भी बेच दिया गया। दिनेश बिवाल जयपुर की जमवारामगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी का सक्रिय कार्यकर्ता बताया जा रहा है और पार्टी के कार्यक्रमों में उसकी सक्रिय भूमिका रही है। वह बीजेपी युवा मोर्चा में कुछ समय तक मंत्री पद पर भी रह चुका है। सूत्रों के मुताबिक, जमवारामगढ़ क्षेत्र के कई बड़े कार्यक्रमों के आयोजन में भी उसकी अहम भूमिका थी। फिलहाल दिनेश और मांगीलाल बिवाल सीबीआई की कस्टडी में हैं। राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने जिन दो दर्जन से ज्यादा आरोपियों को सीबीआई को सौंपा है, उनमें दोनों भाइयों के नाम भी शामिल हैं।

आरोपियों का बीजेपी से कनेक्शन का दावा

कांग्रेस ने इस मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर राजस्थान के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिहं राठौड़ के साथ दिनेश बिवाल की तस्वीर साझा की। वहीं, दिनेश के सोशल मीडिया अकाउंट से उसके बीजेपी नेताओं के करीबी संबंधों के संकेत मिले हैं।

बिवाल परिवार के कई बच्चे मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं

सीकर में कंसलटेंसी एजेंसी चलाने वाले राकेश मंडवारिया को देहरादून से हिरासत में लेने के बाद जांच एजेंसियों को बिवाल ब्रदर्स के बारे में अहम जानकारी मिली। दावा किया जा रहा है कि बीजेपी नेता दिनेश बिवाल के परिवार के कई बच्चे मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में सीबीआई अब उन बच्चों से भी पूछताछ कर सकती है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि परिवार के अन्य बच्चों का मेडिकल में चयन भी कथित तौर पर गलत तरीके से कराया गया हो सकता है। फिलहाल सीबीआई दिनेश और मांगीलाल बिवाल से लगातार पूछताछ कर रही है और इसी के बाद दोनों भाइयों की भूमिका पूरी तरह साफ हो सकेगी।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago