Breaking

सोना ₹9,000 और चांदी ₹18,000 महंगी, सरकार के फैसले का बड़ा असर

Gold and Silver Duty Hike: केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है, जिसका सीधा असर सर्राफा बाजार पर देखने को मिला। बुधवार को जारी आदेश के बाद 13 मई को सोना करीब 9 हजार रुपये और चांदी 22 हजार रुपये तक महंगी हो गई। इसके बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 1.60 लाख रुपये और 1 किलो चांदी का भाव 2.87 लाख रुपये तक पहुंच गया। सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य विदेशी खरीद को कम करना और विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव को नियंत्रित करना है। अमेरिकी-ईरान तनाव के बीच उठाए गए इस कदम ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है।

सोने की कीमत को लेकर सरकार ने उठाया यह कदम

सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है। इस तरह कुल प्रभावी टैक्स 15% हो गया है। इससे पहले 2024 के बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% की थी।

भारत में है सोनी की सबसे ज्यादा मांग

भारत में सोने की मांग काफी ज्यादा है और देश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड उपभोक्ता माना जाता है। घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़ी मात्रा में सोना विदेशों से आयात करना पड़ता है, जिसके बदले डॉलर में भुगतान होता है। जब आयात पर ज्यादा पैसा खर्च होता है तो इसका दबाव देश की अर्थव्यवस्था और विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ता है। इसी आयात को नियंत्रित करने और विदेशी मुद्रा के बहाव को कम करने के लिए सरकार ने सोना-चांदी पर लगने वाली ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया है।

Sunil Gupta

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

54 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

60 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago