Breaking

बंगाल में झारखंडी हस्तशिल्प की चमक, झारक्राफ्ट इंपोरियम का उद्घाटन

jharkraft New Emporium: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के थिएटर रोड पर बुधवार को झारक्राफ्ट का नया इंपोरियम खोला गया। झारखंड के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि यह इंपोरियम सिर्फ उत्पादों की बिक्री का केंद्र नहीं, बल्कि झारखंड के हजारों कारीगरों की मेहनत, सपनों और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण रोजगार और महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती मिलेगी। झारक्राफ्ट लगातार राज्य के कारीगरों, बुनकरों और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके हुनर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच दिलाने की दिशा में काम कर रहा है।

'2 राज्यों की सांस्कृतिक विरासत'

इस मौके पर उद्योग सचिव अरावा राजकमल ने कहा कि कोलकाता हमेशा से कला, साहित्य और संस्कृति का प्रमुख केंद्र रहा है। ऐसे शहर में झारक्राफ्ट के नए इंपोरियम की स्थापना झारखंड और पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले ग्राहकों को झारखंड की पारंपरिक कला और आधुनिक डिजाइन का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा।

देश-विदेश में झारक्राफ्ट प्रोडक्ट की है मांग

झारक्राफ्ट के विभिन्न उत्पाद ग्राहकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनमें सिल्क साड़ियां, डिजाइनर कुर्ती, सलवार सूट, स्कार्फ, दुपट्टा, शर्ट, कुर्ता, बंडी, शॉल और उच्च गुणवत्ता वाले रेशमी कपड़े शामिल हैं। इसके अलावा लेदर बैग समेत कई हस्तशिल्प उत्पाद भी ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। झारक्राफ्ट के कई उत्पादों की मांग देश के साथ-साथ विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है।

Sunil Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

14 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

15 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

16 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

17 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

17 hours ago