Categories: देश

न ट्रंप न पुतिन पीएम मोदी हैं दुनिया के चहेते, आंकड़े देखकर अमेरिका-रूस हैरान

नई दिल्ली। जी 7 समिट में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के लिए साइप्रस दौरे पर गए थे। साइप्रस में प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III' दिया गया। पीएम को इस सम्मान से साइप्रस राष्ट्रपति निकोस ने राष्ट्रपति भवन में नवाजा। साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ख़ुशी जताई। उन्होंने इसे 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान से जोड़ा।

ट्रंप-पुतिन कितने पीछे

मालूम हो कि नरेंद्र मोदी को अब तक 23 देश अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुका है। दुनिया के किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष या नेता के पास इतने सर्वोच्च सम्मान नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी इतने सम्मान पाने वाले पहले लीडर हैं। ये सम्मान पीएम मोदी के ऊंचे कद और दुनिया भर में भारत की पहचान को दर्शाता है। दुनिया के दो ताकतवर राष्ट्र रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति इस मामले में काफी पीछे हैं। व्लादिमिर पुतिन को अब तक 8 नागरिक सम्मान तो डोनाल्ड ट्रंप को 2 नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। इस तरह से देखें तो व्लादिमिर पुतिन सर्वोच्च नागरिक सम्मान के मामले में पीएम मोदी से 15 और डोनाल्ड ट्रंप 21 अवार्ड्स पीछे हैं।

पीएम मोदी को मिल चुका इन देशों का सर्वोच्च सम्मान-

ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद-सऊदी अरब
ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान=अफ़ग़ानिस्तान
ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवॉर्ड-फिलिस्तीन
रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन-मालदीव
ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड-UAE
किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां-बहरीन
लीजन ऑफ मेरिट-USA
कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी-फिजी
इकबाल अवॉर्ड-पलाउ
द ऑर्डर ऑफ लोगोहू-पापुआ न्यू गिनी
ऑर्डर ऑफ द नाइल-मिस्र
लीजन ऑफ ऑनर-फ़्रांस
ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर-ग्रीस
ऑर्डर ऑफ द डूक ग्यालपो-भूटान
ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू-रूस
ऑर्डर ऑफ नाइजर-नाइजीरिया
डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर-डोमेनिका
ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस गुयाना-गुयाना
ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस-बारबाडोस
ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर-कुवैत

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago