वैश्विक पटरियों पर दौड़ेगा बिहार, मढ़ौरा में बना रेल इंजन घुमाएगा दूसरे देशों की ट्रेनें

पटना। बिहार के छपरा जिले का मढ़ौरा, जो कभी स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में दर्ज था, अब भारत की औद्योगिक क्रांति के नए अध्याय के साथ जुड़ रहा है। यहां की वेबटेक डीजल लोकोमोटिव फैक्ट्री ने न सिर्फ भारतीय रेलवे को नई ऊर्जा दी है, बल्कि अब यह संयंत्र भारत को वैश्विक लोकोमोटिव मेन्युफेक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में बढ़ रहा है। जो पीएम मोदी के मेक इन इंडिया के विजन को मूर्त रूप तो देगा ही, साथ ही सीएम नीतीश कुमार के विकसित बिहार के सपने को भी साकार करेगा।

वेबटेक ने बनाए 729 डीजल इंजन

यह कारखाना वेबटेक इंक और भारतीय रेलवे का संयुक्त उपक्रम है, जिसमें वेबटेक की 76 प्रतिशत और रेलवे की 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 2018 में स्थापित इस प्लांट ने अब तक 729 शक्तिशाली डीजल इंजन बनाए हैं। इनमें 4500 एचपी के 545 इंजन और 6000 एचपी के 184 इंजन शामिल हैं। इस प्लांट के वैश्विक लोकोमोटिव निर्माण केंद्र बनने के बाद इसकी क्षमता कई गुना बढ़ने वाली है।

ग्लोबल मार्केट में इंजन निर्यात करने वाला पहला राज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार में "मेक इन इंडिया" विजन को साकार करने वाली यह फैक्ट्री अब "मेक इन बिहार-मेक फॉर द वर्ल्ड" के मंत्र को प्रतिध्वनित कर रही है। पहली बार भारत के किसी राज्य से लोकोमोटिव इंजन का निर्माण कर वैश्विक बाजार में निर्यात किया जा रहा है।

26 मई, 2025 को दक्षिण अफ्रीका के गिनी से तीन मंत्रियों ने प्लांट का दौरा किया। इसके बाद 140 लोकोमोटिव इंजन का सौदा फाइनल हुआ। जिसे "कोमो" नाम दिया गया। यह सौदा करीब 3000 करोड़ रुपए का है। मढ़ौरा के लिए यह महज एक व्यापारिक समझौता नहीं है, बल्कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की नई भूमिका का प्रमाण है।

लोकल से ग्लोबल हुआ लोकोमोटिव प्लांट

226 एकड़ में फैला यह कारखाना न केवल लोकोमोटिव बनाता है, बल्कि स्थानीय रोजगार और सप्लाई चेन को भी मजबूत करता है। करीब 40-50 फीसदी पार्ट्स भारत के विभिन्न राज्यों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, जमशेदपुर से आते हैं, जबकि कुछ खास इंजन अमेरिका से आयात किए जाते हैं। लेकिन अब बढ़ते निर्यात ऑर्डर और ग्लोबल स्टैंडर्ड गेज इंजन की मांग को देखते हुए प्लांट तेजी से अपनी क्षमता बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर उभरेगा बिहार

यह परियोजना न केवल भारत की उत्पादन शक्ति को दर्शाती है, बल्कि यह बिहार जैसे राज्य को औद्योगिक मानचित्र पर अग्रणी भी बनाएगी। इससे न केवल स्थानीय युवाओं को तकनीकी रोजगार मिलेगा, बल्कि स्थानीय आपूर्तिकर्ता नेटवर्क भी मजबूत होगा। साथ ही भारत को पहली बार डीजल इंजनों के क्षेत्र में वैश्विक निर्यातक बनने का अवसर भी मिलेगा। यह बिहार के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। जो पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के विकसित बिहार के सपने को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी।

दुनिया के लिए चलेगा दौड़ेगा लोकोमोटिव

मढ़ौरा का इंजन अब भारत के लिए नहीं, दुनिया के लिए चलेगा - यही है मेक इन बिहार की असली ताकत! यह सिर्फ एक फैक्ट्री की सफलता नहीं, बल्कि बिहार की प्रतिभा, भारत की तकनीक और प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव का प्रमाण है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

57 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

1 hour ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago