manish kashyap
पटना। यूट्यूबर मनीष कश्यप 23 जून को जन सुराज में शामिल होने जा रहे हैं। वो चनपाटिया से जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले मनीष भाजपा में थे। 7 जून को फेसबुक पर लाइव आकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। 25 अप्रैल 2024 को मनीष कश्यप ने बीजेपी ज्वाइन की थी।
इससे पहले मनीष कश्यप ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह से मुलाकात की थी। उन्होंने पवन सिंह की मां से आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात के बाद इस बात की चर्चा होने लगी कि क्या दोनों साथ मिलकर बिहार में NDA के नई मुश्किलें खड़ी करेंगे।
PMCH में मनीष कश्यप के साथ डॉक्टरों ने मारपीट कर दी थी। इस घटना के बाद वो भाजपा से नाराज हो गए थे। दरअसल मारपीट के बाद मनीष कश्यप कई दिनों तक अस्पताल में रहे लेकिन भाजपा का एक भी नेता उनसे मिलने नहीं गया। न ही बीजेपी के किसी नेता ने घटना की निंदा की। इन्हीं सब कारणों से उन्होंने भाजपा छोड़ने की घोषणा कर दी।
बीजेपी छोड़ने के ऐलान के बाद मनीष कश्यप फेसबुक पर लाइव आए थे। उन्होंने कहा कि चनपटिया के लोगों से बात करने के बाद मैंने यह निर्णय लिया कि मुझे बिहार के लिए, बिहारियों के लिए लड़ना है। पार्टी में रहकर मैं लोगों के लिए आवाज नहीं उठा पा रहा था।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…