Noida News : गर्मी के बढ़ते ही लोग एसी के बिना नहीं रह पाते हैं। ये एसी आपको राहत तो देती ही है लेकिन इसके साथ ही ये आपकी जान के लिए खतरनाक भी बनी हुई है। दरअसल, नोएडा सेक्टर-36 में हादसा हुआ है। जहां आधी रात को एक घर में एसी ब्लास्ट से भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने घटना सी सूचना पुलिस को दी फायर विभाग की टीम ने आकर कई घंटों की मसक्कत से आग पर काबू पा लिया। यह घटना तब हुई जब परिवार के बाकी लोग सो रहे थे। आजकल एसी में ब्लास्ट होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं जिससे सुरक्षा और सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है। इसलिए एसी चलाने से पहले आपको सावधान रहने और इन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है…
गर्मी का मौसम आते ही एयर कंडीशनर हमारी जरूरत बन जाता है। लेकिन एसी का इस्तेमाल करने से पहले कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बेहद आवश्यक है, जो न सिर्फ आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं बल्कि एसी की लंबी उम्र भी बढ़ाती हैं।
इंस्टॉलेशन से पहले ध्यान रखें
सही जगह का चुनाव: एसी को ऐसी जगह लगवाएं जहां पर्याप्त हवा का प्रवाह हो। वेंट को कभी भी किसी चीज से ढकें नहीं। विंडो एसी लगवाते समय सुनिश्चित करें कि बारिश का पानी यूनिट से बाहर की तरफ बहे, घर के अंदर न आए।
इलेक्ट्रिकल सेफटी: एसी के लिए अलग सर्किट का इस्तेमाल करें। भारी यूनिट्स के लिए हमेशा दो लोगों की मदद लें और पावर कॉर्ड की नियमित जांच करते रहें।
3 फीट का गैप: इंडोर एयर हैंडलर के चारों तरफ कम से कम 3 फीट की जगह रखें। इससे एयर सर्कुलेशन बेहतर होता है और फायर हैजर्ड से बचाव मिलता है।
आवाजों पर ध्यान दें: एसी से आने वाली अजीब आवाजों या गंध पर तुरंत ध्यान दें। यह समस्या की शुरुआती निशानी हो सकती है।
नियमित सफाई: फिल्टर की नियमित सफाई करें। गंदे फिल्टर से एसी की कार्यक्षमता घटती है और बिजली की खपत बढ़ती है।
प्रोफेशनल चेकअप: ज्यादा इस्तेमाल और मेंटेनेंस की कमी से यूनिट्स में समस्या आती है। इसलिए साल में कम से कम एक बार प्रोफेशनल चेकअप कराएं।
कॉर्ड और प्लग की जांच: फैन और कूलिंग यूनिट की कॉर्ड और प्लग की हालत की नियमित जांच करें।
वेंटिलेशन जरूरी: पोर्टेबल एसी को हमेशा अच्छी हवादार जगह रखें और गर्म हवा को बाहर निकालने का प्रॉपर इंतजाम करें।
ट्रैफिक ब्लॉक न करें: एसी को फायर एस्केप के पास या ऐसी जगह न रखें जहां आवाजाही में बाधा हो।
आपातकालीन स्थिति में
अगर एसी से धुआं निकले, अजीब आवाज आए, या इलेक्ट्रिकल स्मेल आए तो तुरंत यूनिट बंद करके प्लग निकाल दें। बिना देरी किए किसी तकनीशियन से संपर्क करें। इन सभी सावधानियों को अपनाकर आप न सिर्फ सुरक्षित रह सकते हैं बल्कि अपने एसी की लाइफ भी बढ़ा सकते हैं और बिजली की बचत भी कर सकते हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…