Others

बाढ़ से बेहाल नेपाल की मदद करेंगे सोनू सूद और मनीषा कोइराला, सोशल मीडिया पर दोनों ने किया भावुक पोस्ट

Nepal Flood: नेपाल में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने कई इलाकों में तबाही मचा दी है। इस मुश्किल घड़ी में अभिनेता सोनू सूद प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। वहीं, नेपाल की रहने वाली अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी बिगड़ते हालात पर चिंता जताते हुए लोगों से नेपाल के लिए दुआ करने की अपील की है।

सोनू की दरियादिली की तारीफ, मनीषा ने भी मांगी मदद

सोनू सूद के मदद के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी दरियादिली और इंसानियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि मुश्किल वक्त में बिना झिझक जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना ही उन्हें खास बनाता है। वहीं, नेपाल में जन्मी और अपने देश से गहरा लगाव रखने वाली अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी लोगों से नेपाल के लिए प्रार्थना करने और मदद का हाथ बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने बाढ़ से तबाह हुए नदी किनारे बसे कस्बों की पहले और अब की तस्वीरें साझा कर हालात की भयावहता दिखाने की कोशिश की।

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 165 की मौत

नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 165 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 800 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। रसुवा और नुवाकोट जिलों में दर्जनों घरों के साथ सड़कें, पुल और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बाढ़ की चपेट में आ गए। लापता लोगों में विदेशी पर्यटकों के अलावा भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। प्रभावित इलाकों में सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

32 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

56 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago