Breaking

ऐपल इवेंट से 8 दिन पहले टिम कुक छोड़ेंगे CEO पद, 9 सितंबर को कंपनी का बड़ा लॉन्च इवेंट

Tim Cook News: ऐपल ने अपने सालाना इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी 9 सितंबर को बड़ा लॉन्च इवेंट करने जा रही है, जिसमें इस बार सबसे ज्यादा चर्चा फोल्डेबल आईफोन की है। चीन की ऐपल वेबसाइट पर शेयर की गई इवेंट इमेज में ‘A new chapter unfolds, dazzling and brilliant’ लिखा है, जिससे फोल्डेबल फोन की ओर इशारा माना जा रहा है। खास बात यह है कि इवेंट से ठीक 8 दिन पहले CEO टिम कुक अपना पद छोड़ देंगे।

जॉन टर्नस संभालेंगे ऐपल की कमान

जॉन टर्नस सितंबर के पहले सप्ताह से ऐपल के नए CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके बाद कंपनी का इस साल का पहला बड़ा इवेंट भी उन्हीं की निगरानी में होगा। माना जा रहा है कि उनकी अगुवाई में ऐपल अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकती है, जिसका नाम कई रिपोर्ट्स में iPhone Fold बताया गया है।

चीनी इनवाइट में फोल्डेबल आईफोन का संकेत

इस बार ऐपल के इवेंट इनवाइट में भी खास फर्क देखने को मिला है। भारत समेत अन्य देशों के लिए जारी निमंत्रण में ‘Surprise and shine’ टैगलाइन दी गई है, जिससे लॉन्च को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं, चीन के इनवाइट में ‘A new chapter unfolds, dazzling and brilliant’ लिखा है

Sunil Gupta

Recent Posts

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

6 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

25 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

52 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

53 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago