News Latest

नेपाल में 9 दिन बाद हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले, 150+ के अब भी फंसे होने की आशंका

Nepal: नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के नौ दिन बाद राहत की बड़ी खबर सामने आई है। त्रिशूली स्थित त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की मलबे से दबी सुरंग से दो मजदूरों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू टीम ने इसे “चमत्कार” बताया है। नेपाल के गृह मंत्री सुदान गुरंग के मुताबिक, बचाए गए लोगों की पहचान कबीर महारजन और संजय शाह के रूप में हुई है।

मलबे में 9 दिन तक फंसे रहे

30 वर्षीय संजय शाह नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी में मैकेनिकल फोरमैन हैं, जबकि 45 वर्षीय कबीर महारजन प्रोजेक्ट में सुपरवाइजर हैं। बाढ़ के बाद सुरंग का प्रवेश द्वार मलबे से ढक गया था। माना जा रहा है कि दोनों ने सुरंग के अंदर रेंगकर रास्ता बनाया। उनके हाथ-पैर में चोटें आई हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, स्थिर हालत में शाह को एयरलिफ्ट कर काठमांडू के उत्तर-पश्चिम में बट्टार ले जाया गया, जबकि कबीर को काठमांडू के छाउनी सैन्य अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया। कबीर के भाई अमीर ने कहा कि उनका दिल राहत से भर गया है।

और लोगों के जिंदा होने की उम्मीद

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सुरंग से अन्य लोगों की आवाजें भी सुनाई दी हैं। त्रिशूली-3A की भूमिगत पावरहाउस तक जाने वाली सुरंग चार किलोमीटर से ज्यादा लंबी है। रेस्क्यू के वीडियो में एक मजदूर को कीचड़ से निकालते और दूसरे को स्ट्रेचर पर ले जाते दिखाया गया।

150 से ज्यादा के फंसे होने की आशंका

करीब आधा दर्जन अन्य हाइड्रोपावर सुरंगों में 150 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। नेपाल के ऊर्जा मंत्री बिराज भक्त श्रेष्ठ ने कहा, “जब तक सांस है, तब तक उम्मीद है।” 12 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में करीब 900 कर्मचारी लापता हैं, जिनमें लगभग 500 के सुरंगों में फंसे होने का अनुमान है। इंजीनियर सुरंगों में हवा पहुंचा रहे हैं।

बाढ़ में नेपाल में कम से कम 1,259 लोगों की मौत और 5,000 से ज्यादा के लापता होने की जानकारी है। चीन के तिब्बत क्षेत्र में 21 मौतें और 541 लोग लापता बताए गए हैं। संचार मंत्री बिक्रम तिमिल्सिना ने कहा कि सरकार को और लोगों के बचाए जाने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े: मेरठ में नकली ब्रांडेड सिगरेट फैक्टरी का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में माल और मशीनें बरामद

Tanisha Verma

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

48 minutes ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

1 hour ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

2 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

2 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

2 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

2 hours ago