Nepal
Nepal : नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली हालिया हिंसक प्रदर्शनों के कारण करीब नौ दिन तक सेना की सुरक्षा घेरे में रहने के बाद अब एक निजी आवास में स्थानांतरित हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, उनका नया ठिकाना गुप्त रखा गया है, ताकि उनकी सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो।
बताया जा रहा है कि 9 सितंबर को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद, बढ़ते प्रदर्शनों और हमलों के चलते ओली को राजधानी काठमांडू के उत्तरी इलाके शिवपुरी के एक सैन्य बैरक में ले जाया गया था। वहीं से वे लगातार सेना की कड़ी निगरानी में रहे। अब वे काठमांडू से लगभग 15 किलोमीटर दूर भक्तपुर जिले के गुंडू क्षेत्र में एक निजी घर में शिफ्ट हुए हैं।
जनरेशन जेड से जुड़े प्रदर्शनकारियों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि उन्होंने 9 सितंबर को भक्तपुर के बालकोट स्थित ओली के घर को आग के हवाले कर दिया। यही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय पर भी हमला कर उसे आंशिक रूप से जला दिया। उस वक्त ओली आधिकारिक प्रधानमंत्री निवास में मौजूद थे। सेना की तत्परता से उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया।
हिंसक विरोध लहर के बीच सिर्फ ओली ही नहीं, बल्कि पूर्व प्रधानमंत्रियों में पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’, शेर बहादुर देउबा, झालानाथ खनल, और माधव कुमार नेपाल को भी कुछ समय तक सेना की सुरक्षा में रखा गया था। हालांकि बाद में ज्यादातर नेताओं ने सुरक्षा छोड़ दी। फिलहाल नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष देउबा और उनकी पत्नी आरजू राणा सेना की सुरक्षा घेरे में रह रहे हैं।
ये भी पढ़े – India-US Relations : भारत-अमेरिका रिश्तों पर पूर्व अमेरिकी अधिकारी का दावा- मोदी-ट्रंप की समझ ने नहीं होने दी दरार
इधर, राजनीतिक गतिविधियां भी जारी हैं। केपी ओली की पार्टी (Nepal) सीपीएन-यूएमएल ने घोषणा की है कि 19 सितंबर को संविधान दिवस के अवसर पर ललितपुर जिले के च्यासल स्थित केंद्रीय कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…