नोएडा

नोएडा पुलिस ने 100 से ज्यादा खोए स्मार्टफोन लौटाए, गुमशुदा मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे

Noida News :  एक सराहनीय पहल के तहत नोएडा पुलिस ने 100 से ज्यादा गुमशुदा स्मार्टफोन उनके असली मालिकों तक पहुंचा दिए। सेंट्रल सर्विलांस सेल और फेस-2 थाना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर यह सफलता हासिल की। इन फोन को लोग बस, ऑटो, मेट्रो, बाजार या सार्वजनिक जगहों पर खो बैठे थे।

डीसीपी जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) शैव्या गोयल की देखरेख में टीम ने विभिन्न ब्रांड के मोबाइल सर्विलांस की मदद से ट्रेस किए। इसके बाद मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंपा गया। फोन पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार अधिकतर मोबाइल भीड़भाड़ वाले बाजारों, सब्जी मंडियों या साप्ताहिक हाट में खरीदारी के दौरान गिर गए थे। कई फोन यात्रा के दौरान ऑटो, बस और मेट्रो में छूटे, जबकि कुछ मोबाइल बाइक या ई-रिक्शा से सफर करते वक्त ब्रेकर पर जेब से निकलकर गिर गए। सार्वजनिक पार्क, धार्मिक स्थल और शादी समारोह जैसे आयोजनों में भी कई फोन गुम हुए थे।

पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलने पर लगातार प्रयास किए गए। सर्विलांस और तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मोबाइल खोजे गए और उनके मालिकों तक पहुंचाए गए। यह पहल न सिर्फ पुलिस की कार्यशैली को दर्शाती है, बल्कि आम नागरिकों के भरोसे को भी मजबूत करती है।

ये भी पढ़े :  Horoscope 19 september, 2025 : आज इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, सिंह को मिलेगा यश

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago