उत्तर प्रदेश

Nepal Protest : नेपाल में अशांति के कारण यूपी में अलर्ट, सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा

Nepal Protest : नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया ऐप्स पर बैन लगाया। इस पर खूब बवाल मचा हुआ है। Gen Z ने सरकार की ईंट से ईंट बजा दी है। लोग सड़कों पर जमकर हंगामा करते हुए उतर आए। काठमांडू में कर्फ्यू लगा। हिंसक प्रदर्शन हुए. 20 लोगों की मौत हो गई। तब जाकर ओली सरकार जागी है।

इसके चलते नेपाल भंसार कार्यालय बंद कर दिया गया है और भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। इस स्थिति ने सीमा पर 4 किमी लंबा जाम लगा दिया है, और भारतीय पर्यटकों को सीमा पर ही रोका जा रहा है।

सोनौली बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा

नेपाल में अशांति के कारण उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में सोनौली बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 66वीं वाहिनी और स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नो मैंस लैंड पर 22वीं वाहिनी एसएसबी के जवान नेपाल से आने वाले यात्रियों की सघन जांच कर रहे हैं। डॉग स्क्वायड टीमें बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, और होटलों में लावारिस सामान और वाहनों की जांच कर रही हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और पैदल पेट्रोलिंग भी तेज कर दी गई है। सोमवार शाम 4 बजे के बाद करीब 700 पर्यटकों को सीमा से वापस लौटाया गया।

ये भी पढ़े : Vice President Elections 2025 : पीएम मोदी ने सबसे पहले डाला वोट, सोनिया- राहुल और प्रियंका भी आएं नजर

बता दें कि तीन दिन पहले नेपाल सरकार ने फेसबुक, व्हाट्सऐप और ‘एक्स’ समेत 26 सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था, क्योंकि वे पंजीकरण नहीं करा पाई थीं। इसके बाद तो नेपाल में बवाल हो गया। सरकार और प्रदर्शनकारी आमने-सामने हो गए। ऐसा लगा जैसे नेपाल में तख्तापलट हो जाएगा। मगर तभी सरकार ने बैन हटा दिया। मंत्री ने विरोध कर रहे ‘जेन जी’ समूह से विरोध प्रदर्शन खत्म करने का अनुरोध किया।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

45 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

1 hour ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago