नोएडा

नोएडा से चेन्नई तक फैला लव जिहाद का मामला, महिला को पुलिस ने कराया आज़ाद

Noida News : राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गढ़ी चौखंडी की रहने वाली शादीशुदा महिला को पहले प्रेमजाल में फंसाया गया, फिर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया गया। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने 2300 किलोमीटर दूर चेन्नई से महिला को सकुशल बरामद किया। इस पूरे मामले ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई

गढ़ी चौखंडी निवासी पीड़िता की मां ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया कि 3 अगस्त को राजा मियां उर्फ एहसान हुसैन और उसका साथी जहीर बाबू उनकी बेटी प्रिया शर्मा को घर से बहला-फुसलाकर ले गए। परिजनों ने आशंका जताई कि प्रिया को बंधक बनाकर किसी अनहोनी में फंसाया जा सकता है। हाईकोर्ट ने थाना फेज-तीन पुलिस को आदेश दिया कि महिला को खोजकर अदालत में 8 सितंबर तक पेश किया जाए। आदेश के बाद पुलिस ने तलाशी शुरू की और आखिरकार महिला को चेन्नई से रेस्क्यू कर लिया।

धमकी देकर प्रिया शर्मा का धर्म परिवर्तन करावाया

पुलिस जांच में सामने आया कि बिहार के सीवान निवासी राजा मियां उर्फ एहसान हुसैन ने धोखे और धमकी देकर प्रिया शर्मा का धर्म परिवर्तन कराया। उसका नया नाम खुशबू खातून रख दिया गया। प्रिया ने पुलिस को बताया कि वह अब इस्लाम कबूल कर चुकी है और शरिया कानून की शिक्षा ले रही है। दोनों ने 1 मई 2025 को गाजियाबाद के बहरामपुर गांव में निकाह भी कर लिया।

निकाहनामे में प्रिया शर्मा के पिता का नाम फर्जी दर्ज किया गया था। इतना ही नहीं, आरोपी की मां अनीशा बेगम को प्रिया की फूफी और भाई इरशाद को प्रिया का सगा भाई बताकर काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन से धर्म परिवर्तन कराया गया।

शादीशुदा थी प्रिया, बेटा भी है

पुलिस ने खुलासा किया कि प्रिया शर्मा पहले से शादीशुदा है और उसका पति शिवम शर्मा से तलाक भी नहीं हुआ है। उसका छह साल का बेटा भी है। इसके बावजूद आरोपी एहसान हुसैन ने धोखे से प्रिया से निकाह कर लिया।

गिरफ्तारियां और आगे की कार्रवाई

फेज-तीन थाना पुलिस ने आरोपी राजा मियां उर्फ एहसान, उसके पिता बिस्मिल्लाह मियां और मां अनीशा बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, इरशाद और काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। अदालत ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पहले भी गायब हो चुकी है महिला

यह पहली बार नहीं है जब प्रिया शर्मा लापता हुई हो। वर्ष 2022 में भी वह अचानक घर से गायब हो गई थी, तब पुलिस ने उसे बरामद (Noida News) कर परिजनों को सौंपा था। इसी साल कुछ महीने पहले भी प्रिया घर से लापता हुई थी, जिसके बाद जून 2025 में उसकी मां ने हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था। उस समय पुलिस ने उसे कानपुर से बरामद किया था।

ये भी पढ़े – Illegal Firecracker Factory : दादरी के मकान से 1500 किलो विस्फोटक बरामद, अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़

कंपनी में हुई थी मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, राजा मियां उर्फ एहसान गाजियाबाद के बहरामपुर गांव में किराए पर रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वहीं उसकी मुलाकात प्रिया शर्मा से हुई और धीरे-धीरे उसने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। कुछ महीने पहले जब पुलिस ने प्रिया को बरामद किया था तो उसने अपने पति पर प्रताड़ना और अत्याचार का आरोप लगाया था। उस समय अदालत ने राजा मियां को महिला के वैवाहिक जीवन में दखल न देने का आदेश दिया था।

Shweta Gupta

Recent Posts

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

25 minutes ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

40 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

44 minutes ago

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

1 hour ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

2 hours ago