Vice President Elections
Vice President Elections 2025 : देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद भवन में मतदान हो रहा है। प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मतदान किया। इससे पहले सुबह 9:30 बजे एनडीए सांसदों की ब्रेकफास्ट मीटिंग हुई।
चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है। लोकसभा के 542 और राज्यसभा के 239 सदस्य वोट डालेंगे। मतगणना शाम 6 बजे से शुरू होगी।
कांगेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी ने भी वोट किया. इस दौरान खड़गे और बीजेपी नेता नितिन गडकरी एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए।
उपराष्ट्रपति चुनाव में कोई आश्चर्यजनक परिणाम आने की उम्मीद नहीं है क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास संख्याबल उसके पक्ष में है। हालांकि, इंडिया ब्लॉक कई अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर, एनडीए उम्मीदवार को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रहा है। विपक्ष को उम्मीद क्रॉस वोटिंग पर है।
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…