नोएडा

Illegal Firecracker Factory : दादरी के मकान से 1500 किलो विस्फोटक बरामद, अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़

Illegal Firecracker Factory : दीपावली से पहले पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दादरी इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। यहां भारी मात्रा में खतरनाक विस्फोटक और रसायन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिना लाइसेंस चल रहा था पटाखा बनाने का धंधा

ADCP ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार के मुताबिक, दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव बोडाकी में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में लंबे समय से गुपचुप तरीके से पटाखा तैयार किए जा रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यहां अवैध तरीके से विस्फोटक सामग्री जमा कर पटाखों का उत्पादन किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर तीन आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपीयों के खिलाफ केस दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामलखन (33, गाजियाबाद निवासी), आजाद (20, गाजियाबाद निवासी) और राजेंद्र (19, बहराइच निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये लोग कब से इस धंधे में सक्रिय थे और इनके संबंध किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं।

बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के रसायन और विस्फोटक खुले में रखे

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मकान में बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के बड़ी मात्रा में रसायन और विस्फोटक खुले में रखे गए थे। हल्की सी चिंगारी या गर्मी भी बड़ा धमाका कर सकती थी। अगर समय रहते कार्रवाई न होती तो आसपास के इलाके में भयावह हादसा हो सकता था। दीपावली से पहले अवैध पटाखों की डिमांड बढ़ने पर ऐसी फैक्ट्रियां तेजी से सक्रिय हो जाती हैं।

बरामद सामग्री

छापेमारी में पुलिस को पटाखों और विस्फोटक का विशाल जखीरा मिला। इसमें शामिल हैं 1004 किलो तैयार पटाखे (अनार), 100 बोरी अधबने नलकी पटाखे, 53.6 किलो मैग्नीशियम पाउडर, 74.8 किलो स्मैक लेस पाउडर, 68.4 किलो कटन पाउडर, 37.9 किलो टीआई पाउडर, 29.4 किलो सिल्लीकेट। इसके अलावा गोंद, पीओपी, फेविकॉल, लाल मिट्टी, पैकिंग के लिए गत्ते की बोरियां और टेप भी भारी मात्रा में बरामद किए गए।

फैक्ट्री से कई चीजें जब्त की

फैक्ट्री से पुलिस ने छह दाब मशीनें, एक इलेक्ट्रॉनिक दाब मशीन मोटर, एक स्प्रे मशीन, एक इलेक्ट्रिक कांटा, हथौड़ियां, टेप कटर, मिसल, धुरमुट, डेटोनेटर तार के बंडल, ड्रम, प्लास्टिक टब, क्रेट, मूढा और पटली जैसी कई चीजें भी बरामद की।

ये भी पढ़े – नोएडा-ग्रेटर नोएडा यात्रियों को मिलेगी राहत, इन रूटों पर चलेंगी डीजल मिनी बसें

पुलिस की अपील

पुलिस का कहना है कि ऐसे अवैध कारोबार त्योहारों के समय आम हो जाते हैं। बिना लाइसेंस पटाखे (Illegal Firecracker Factory) बनाना और बेचना बेहद खतरनाक है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि बड़े हादसों को रोका जा सके।

Shweta Gupta

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

17 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

23 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

41 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

46 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago