love jihad case
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से लव जिहाद का मामला सामने आया है। जिसमें हिंदू लड़की को जिस ‘शिव वर्मा’ से प्यार हुआ, वो नावेद पठान निकला है। नावेद ने माथे पर तिलक, हाथ में कलावा बांधकर सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई, शादी का झांसा देकर नज़दीकियां बढ़ाईं और फिर दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करता रहा। जब दबाव बढ़कर धर्मांतरण तक पहुंचा, तो युवती ने हिम्मत जुटाकर पुलिस का दरवाज़ा खटखटाया। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नावेद समेत 6 लोगों पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हिंदू युवा वाहिनी ने कोतवाली का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक युवती ने मुस्लिम युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उस पर हिंदू युवती को धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। आरोपी ने हिंदू युवक के नाम से सोशल मीडिया पर आईडी बनाई थी। इस आईडी के जरिए उसने पीड़िता से नजदीकी बढ़ाई। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और काफी टाइम तक ब्लैकमेल करता रहा। जब धर्म परिवर्तन का दबाव बढ़ने लगा तो युवती ने पुलिस से शिकायत की।
पीड़िता की शिकायत पर शाहजहांपुर कोतवाली पुलिस हरकत में आई। वहीं, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी थाने का घेराव किया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…