UP STF Sanjeev Jiva and Shahrukh Pathan killed in an encounter
UP Encounter: उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मुजफ्फरनगर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के गिरोह के शार्प शूटर शाहरुख पठान को मुठभेड़ में मार गिराया.
रविवार देर रात हुई यह मुठभेड़ मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र के बिजोपुरा तिराहे पर हुई. जहां पुलिस ने दोनों अपराधियों को ढेर कर दिया. STF के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृजेश कुमार ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि खालापार निवासी शाहरुख पठान ने पुलिस पर 10 से अधिक राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में STF ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की. इस कार्रवाई में शाहरुख पठान मारा गया.
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से 9 एमएम की देसी पिस्तौल सहित तीन पिस्तौलें, 60 से अधिक कारतूस और एक कार बरामद की गई.
एएसपी के अनुसार, शाहरुख पठान के खिलाफ हत्या, डकैती और अन्य अपराधों के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे. वह पहले भी पुलिस कस्टडी में हत्या कर चुका था. सूचना के आधार पर STF ने बदमाश की कार की घेराबंदी की थी, जिसके बाद यह मुठभेड़ हुई.
ये भी पढ़ें : नोएडा में वाहन चोर बदमाश के साथ पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के बाद पिंटू गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि शाहरुख पठान की आपराधिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…