दिल्ली/NCR

Kanwar Yatra 2025 : गाजियाबाद-मेरठ मार्ग पर ट्रैफिक का नया प्लान, एक लेन शिवभक्तों के नाम!

Ghaziabad News : सावन मास की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को लेकर गाजियाबाद और मेरठ में प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए हैं। आज से दिल्ली-मेरठ मार्ग (एनएच-34, पूर्व में एनएच-58) को कांवड़ियों के लिए एकतरफा (वन-वे) कर दिया गया है। इस दौरान मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन को पूरी तरह से कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि दूसरी लेन नियमित ट्रैफिक के लिए खुली रखी गई है। यह व्यवस्था 14 जुलाई दोपहर 12 बजे से लागू हो चुकी है और 17 जुलाई की रात 10 बजे से दोनों लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित हो जाएंगी।

भारी वाहनों का प्रवेश बंद

गाजियाबाद पुलिस और यातायात विभाग ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया है। एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद ने बताया कि मोहननगर, मेरठ तिराहा, राजनगर एक्सटेंशन, और हापुड़ चुंगी की ओर से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर केवल मेरठ जाने वाली लेन पर वाहन चल सकेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

1000 बैरिकेडिंग और 700 कर्मियों की रहेगी तैनाती

इसके अलावा, दूधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास गौशाला रोड पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, ताकि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात पुलिस ने कांवड़ मार्ग पर 1000 बैरिकेडिंग और 700 कर्मियों की तैनाती की है। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से हर मिनट निगरानी की जा रही है, और आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष लेन भी आरक्षित की गई हैं।

गाजियाबाद में कांवड़ियों का कांवड़ियों

कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद में लगभग 220 किलोमीटर का कांवड़ कॉरिडोर बनाया गया है, जो दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांवड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है।

ये भी पढ़े- नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़ा सर्च ऑपरेशन : अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में 400 संदिग्धों की पहचान

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago