खामेनेई की मौत की खबर से जौनपुर सुलगा
Jaunpur Shia community Protest: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिकी–इज़राइली हमले में मौत की खबर ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जबरदस्त आक्रोश पैदा कर दिया। रविवार को जिले भर से हजारों की संख्या में शिया समुदाय के पुरुष, महिलाएं और बच्चे सड़कों पर उतर आए। हाथों में खामेनेई के पोस्टर और काले झंडे लिए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जौनपुर के कल्लू इमामबाड़ा पर भारी भीड़ जमा हुई। माहौल गमगीन होने के साथ-साथ बेहद उग्र नजर आया। प्रदर्शनकारियों की एक ही आवाज गूंज रही थी “तुम एक हुसैनी मारोगे, हर घर से एक और हुसैनी निकलेगा।” लोगों का कहना था कि शहादत से आंदोलन खत्म नहीं होता, बल्कि और ताकत के साथ आगे बढ़ता है।
मशहूर शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद ने इस हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि खामेनेई हमेशा शहादत की दुआ करते थे और जंग के मैदान में शहीद हुए। उनके अनुसार, शहीद का खून कभी व्यर्थ नहीं जाता, वही इंकलाब की नींव बनता है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर कड़े शब्दों में हमला बोला।
मौलाना कल्बे जवाद ने देशभर के शिया समुदाय से तीन दिन का शोक मनाने, स्वेच्छा से बाजार बंद रखने और एक साथ शोक सभाएं व कैंडल मार्च निकालने की अपील की। घरों पर काले झंडे लगाने का भी आह्वान किया गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
ये भी पढ़ें: खामेनेई की हत्या के बाद CBSE ने मिडिल ईस्ट में 10वीं-12वीं परीक्षाएं टाली
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…