NHAI Digital Local Pass: NHAI ने अपनी डिजिटल लोकल पास सर्विस का विस्तार देशभर के 121 टोल प्लाजा तक कर दिया है। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग अपने नॉन-कमर्शियल वाहनों के लिए यह मंथली पास बनवा सकेंगे। इससे बार-बार टोल भुगतान की जरूरत नहीं होगी।
एलिजिबल लोग राजमार्ग यात्रा ऐप से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पते का सत्यापन DigiLocker, वाहन की जानकारी व्हीकल डेटाबेस और FASTag की डिटेल्स लिंक्ड रिकॉर्ड से जांची जाएंगी। पहले इसके लिए टोल प्लाजा जाकर दस्तावेज जमा करने पड़ते थे। नेशनल हाईवे यूजर फीस नियमों के तहत पास की फीस ₹350 है। टोल गेट से गुजरते समय डिजिटल पास जरूरी होगा।
यह सुविधा मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) और बैरियरलेस टोलिंग की ओर कदम है, जिसमें वाहनों को टोल पर रुकना नहीं पड़ेगा। MLFF जुलाई 2026 में दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा से शुरू हुआ था और अब चोर्यासी, मुंडका, दौलतपुरा, घरौंदा, मनोहरपुर और शाहजहांपुर में लागू है। इन इलाकों के स्थानीय लोगों को बिना टोल कर्मियों वाले प्लाजा से गुजरने पर ई-नोटिस मिल रहे थे। डिजिटल लोकल पास इसी परेशानी के समाधान के लिए शुरू किया गया है।
ये भी पढ़े: विवादों में PNC इंफ्राटेक, CBI जांच के बीच NHAI ने सौंपा ₹3,500 करोड़ का पोजेक्ट
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…