Bihar: बिहार के बेतिया में शुक्रवार रात बच्चे की छठी का कार्यक्रम चल रहा था। लौरिया थाना क्षेत्र के पराउ टोला बनकटवा में देवेंद्र दुबे के घर के पास ऑर्केस्ट्रा आयोजित था। सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग जुटे थे और मंच के सामने कुर्सियों पर बैठकर कार्यक्रम देख रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। कुछ ही सेकेंड में जश्न चीख-पुकार में बदल गया। हादसे में 5 लोगों की मौत और 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक, यात्री बस गोरखपुर से बेतिया जा रही थी। लौरिया की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर से बचने के प्रयास में बस बेकाबू हो गई और ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी। मौके पर मौजूद लोग बस की चपेट में आ गए और कई घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मृतकों की पहचान बहादुर महतो, संजय कुमार, भोला दुबे, देवेंद्र दुबे और छांगुर राम के रूप में हुई है। मृतकों में कार्यक्रम के मेजबान देवेंद्र दुबे भी शामिल हैं।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया। नाराज लोगों ने बस और ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। ऑर्केस्ट्रा की कुर्सियां और स्पीकर भी क्षतिग्रस्त हुए। सूचना पर नरकटियागंज SDPO जयप्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और स्थिति संभाली। घायलों को एंबुलेंस से बेतिया GMCH भेजा गया। घायलों में विनय कुमार यादव, श्याम बाबू, मोती चंद्र महतो और नरेश राम समेत कई लोग शामिल हैं।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया है। अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि बस की रफ्तार कितनी थी, ट्रक की वजह से बस क्यों अनियंत्रित हुई और ड्राइवर ने समय पर ब्रेक लगाने की कोशिश की थी या नहीं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रक से टक्कर बचाने के दौरान बस बेकाबू होकर कार्यक्रम में घुसी।
ये भी पढ़े: ₹350 में मिलेगा NHAI का लोकल टोल पास, 20 किमी दायरे में रहने वालों को नहीं देना होगा टोल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…