Nikki Murder Case
Nikki Murder Case : ग्रेटर नोएडा में आठ दिन पहले हुई निक्की की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। शुरुआत में इस घटना को गैस सिलेंडर ब्लास्ट बताया गया था, लेकिन अब पुलिस की जांच कई नए मोड़ ले रही है। लगातार सामने आ रहे वीडियो और परिवारों के आरोप-प्रत्यारोप ने मामले को और उलझा दिया है। सवाल अब भी वही है क्या निक्की की मौत एक दर्दनाक हादसा थी या फिर सोची-समझी दहेज हत्या?
जांच एजेंसियां इस समय तीन अहम बिंदुओं पर काम कर रही हैं।
फॉरेंसिक रिपोर्ट – आग लगने का असली कारण क्या था, क्या यह सिलेंडर ब्लास्ट था या किसी ज्वलनशील पदार्थ से लगाई गई आग?
वायरल वीडियो – सोशल मीडिया पर आए पांच अलग-अलग वीडियो, जिनमें घटना और उसके बाद की स्थितियों को दिखाया गया है।
निक्की की बहन कंचन के बयान – शुरुआती बयानों और बाद के बयानों में फर्क, जिसने केस को और जटिल बना दिया है।
ससुराल पक्ष और पड़ोसियों का कहना है कि (Nikki Murder Case) यह एक हादसा था। उनका दावा है कि परिवार के लोग घर के बाहर थे, और जैसे ही निक्की सिलेंडर की आग में झुलसी, विपिन और उसके माता-पिता ने मिलकर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती अस्पताल रिपोर्ट में भी जलने का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया गया था।
पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। निक्की का पति विपिन, उसकी सास, ससुर और जेठ।
ये भी पढ़े : संबंध बनाने से इनकार पर बहन की हत्या, चचेरे भाई ने चारपाई के नीचे दबाया शव
फिलहाल पुलिस हर पहलू की तहकीकात कर रही है। असली सच्चाई फॉरेंसिक रिपोर्ट, वायरल वीडियो और गवाहों के बयानों पर टिकी हुई है। जांच अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यह साफ हो जाएगा कि निक्की की मौत गैस सिलेंडर से हुआ एक हादसा थी या योजनाबद्ध हत्या।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…