Param Sundari
Param Sundari : बॉलीवुड के चर्चित सितारे सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ट्रेलर आने के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह है। अब एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने बिना किसी कट के पास कर दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘Param Sundari’ को यू/ए 13+ सर्टिफिकेट मिला है। यानी 13 साल से ऊपर के दर्शक फिल्म देख सकेंगे। खास बात यह है कि फिल्म के किसी भी सीन में कट लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि, बोर्ड ने कुछ डायलॉग्स और शब्दों पर आपत्ति जताई थी। इस लिए मेकर्स को इन्हें बदलना पड़ा। जैसे Bastard शब्द को बदलकर Idiot कर दिया गया। इन मामूली बदलावों के बाद फिल्म को बिना किसी कट के मंजूरी मिल गई।
‘परम सुंदरी’ की कुल लंबाई 136 मिनट यानि 2 घंटे 16 मिनट की है। यह एक लव स्टोरी ड्रामा है जिसमें सिद्धार्थ और जाह्नवी की रोमांटिक कैमिस्ट्री दर्शकों को देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़े : Ganesh Chaturthi 2025 : तलाक अफवाहों के बीच गोविंदा ने पत्नी सुनीता संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्रेलर देखने के बाद कई लोग इसे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से तुलना कर रहे हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसा ही धमाल मचाती है या नहीं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…