बिहार

नीतीश सरकार का मास्टर प्लान तैयार, बिहार में बनेगी सुपर फिनटेक सिटी, हजारों युवाओं को मिलेगी घर बैठे नौकरी

Bihar News Fintech City: बिहार में नई NDA सरकार ने एक करोड़ नौकरियों के वादे को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्य को पूर्वी भारत का नया टेक-हब बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसी मिशन के तहत पटना के फतुहा में गुजरात की गिफ्ट सिटी की तर्ज पर अत्याधुनिक ‘फिनटेक सिटी’ बनाने की योजना तेजी से आगे बढ़ रही है।

242 एकड़ में बनेगी पूरी नई टेक सिटी

उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के अनुसार, फिनटेक सिटी 242 एकड़ में विकसित की जाएगी, जहां आईटी, इंटरनेशनल बैंकिंग, शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड समेत 450 से अधिक देश-विदेश की कंपनियों के दफ्तर खुलेंगे। पहले चरण के लिए जमीन अधिग्रहण पर 408.8 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं।

गुरुग्राम-नोएडा जैसा आधुनिक शहर

यह फिनटेक सिटी एक पूर्ण विकसित नगर होगी, जहां
• स्कूल, कॉलेज, अस्पताल
• मॉल, मल्टीप्लेक्स
• बैक, होटल
• कर्मचारियों के आवास

सभी विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विशेष टीमें देश की अन्य विकसित टेक सिटीज़ का दौरा कर रही हैं, ताकि बेहतर प्लानिंग के साथ इस शहर को आकार दिया जा सके।

अब बिहार के छात्रों को बाहर जाने की जरूरत नहीं

इंजीनियरिंग, एमबीए, बीबीए, बीसीए, एमसीए और बैंकिंग-फाइनेंस जैसे कोर्स करने वाले लाखों छात्रों को अब रोजगार के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कंपनियों के बड़े पैमाने पर आने से राज्य के युवाओं के लिए हजारों नौकरियों के द्वार खुलेंगे।

हाई-लेवल मॉनिटरिंग

CM नीतीश कुमार ने फिनटेक सिटी के साथ डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर पार्क और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर जैसे प्रोजेक्ट्स की निगरानी के लिए शीर्ष समिति गठित की है। साथ ही, बिहार को “ग्लोबल बैक-एंड हब” बनाने की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है। अगर यह योजना समय पर पूरी हुई, तो आने वाले वर्षों में बिहार देश का नया टेक–हब बनकर उभर सकता है।

ये भी पढ़े: ढोल नगाड़े और वरमाला… प्रेमी के घर दुल्हन को छोड़ लौट गई बारात, जाने क्या है पूरा मामला

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago