Categories: Others

ड्रामा करने की जरूरत नहीं, खुलकर बोलिए सीएम बनना चाहते हैं; तेजस्वी का चिराग पर तंज

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तमाम सियासी दल राजनीतिक गोटियां सेट करने में जुटे हुए हैं। वहीं एलजेपी रामविलास के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाल ही में विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। जिसको लेकर अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है।

'बिहार बुला रहा है' का ड्रामा करने की जरूरत नहीं

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें खुलकर बोलना चाहिए कि वो सीएम बनना चाहते हैं। साथ ही तेजस्वी ने कहा कि चिराग को 'बिहार बुला रहा है' का ड्रामा नहीं करने की नसीहत भी दी।

'इच्छा है तो खुलकर बोलिए'

एक न्यूज एजेंसी से पॉडकास्ट में तेजस्वी ने कहा,"अगर चिराग पासवान या किसी की इच्छा है,तो खुलकर बोलिए न कि हम मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। "बिहार हमको बुला रहा है" का ड्रामा करने की क्या जरूरत है? आरजेडी नेता यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि भगा दिया था क्या इतना साल से बिहार?" अपने इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक एनडीए के अन्य नेताओं पर भी निशाना साधा।

चर्चा का विषय बने हुए हैं चिराग पासवान

बता दें कि बीते कुछ समय से बिहार की राजनीति में चिराग पासवान चर्चा का विषय बने हुए हैं। चिराग की पार्टी के सांसद अरुण भारती और अन्य नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने की बात भी कह चुके हैं। इतना ही नहीं चिराग को कार्यकर्ताओं द्वारा शेखपुरा या शाहाबाद की किसी सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर भी मिल चुका है।

सहयोगी दलों से की जाएगी बात

इतना ही नहीं, खुद चिराग पासवान भी कह चुके हैं कि उनकी पार्टी अगर तय करेगी तो वो जरूर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और उनका मन केंद्र से ज्यादा बिहार की राजनीति में है। दूसरी तरफ, अरुण भारती का कहना है कि इस संबंध में सहयोगी दलों से बात की जाएगी। अगर चिराग को यहां कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो ही वो बिहार आएंगे।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

10 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

10 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

12 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

13 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

13 hours ago