Categories: देश

5-10 साल में ईरान न्यूक्लियर पावर बन ही जाएगा… अमेरिकी हमले पर ओवैसी का बड़ा बयान

नई दिल्ली। ईरान पर हुए अमेरिकी हमले पर AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन बताया है। इसके साथ ही ओवैसी ने पाकिस्तान को भी जमकर लताड़ लगाई है।

असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा

ईरान पर हुए अमेरिका के हमले पर ओवैसी ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि ईरान आने वाले 5-10 सालों में एक परमाणु संपन्न देश होगा। इसके साथ ही ओवैसी ने कहा कि हो सकता है कि ईरान ने अमेरिका के हमले से पहले न्यूक्लियर कार्यक्रम के लिए अपना स्टॉक कहीं और शिफ्ट कर लिया हो।

पाकिस्तान को भी लगाई लताड़

इसके साथ ही ओवैसी ने पाकिस्तान को भी जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि क्या डोनाल्ड ट्रंप को पाकिस्तान इसीलिए नोबेल शांति पुरस्कार देना चाह रहा है। वो व्यक्ति, जिसने अपने ही देश के संविधान का उल्लंघन किया है। क्या इसीलिए पाकिस्तानी सेना के प्रमुख असीम मुनीर ने अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ लंच किया था?

ओवैसी ने कहा कि आज वो सारे लोग बेनकाब हो गए हैं। अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है। बता दें कि पाकिस्तान ने 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम की सिफारिश की है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की बड़ी कार्रवाई का दावा, दुश्मन के नेविगेशन सिस्टम किए तबाह

Iran Hormuz Strait Navigation System: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा…

27 minutes ago

सोनिया गांधी के सामने प्रणब मुखर्जी ने जताई थी PM बनने की इच्छा? संस्मरण में किया खुलासा

Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन…

55 minutes ago

शादी के 13 साल बाद पवन कल्याण और पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने का किया ऐलान

Pawan Kalyan Separation: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को…

2 hours ago

BJP नेता के घर पहुंचे ममूटी तो मचा बवाल, लेफ्ट समर्थकों ने घेरा; CPI(M) ने किया किनारा

Mammootty BJP Leader Controversy: मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी एक बार फिर सोशल मीडिया…

2 hours ago

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम धमाकों से दहशत, बस में जिंदा जला ड्राइवर; कई संदिग्ध गिरफ्तार

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बम धमाकों और बसों में आगजनी की…

3 hours ago