बिहार में भतीजे के इश्क में दीवानी हुई आयुषी, पति को तलाक के कागज भेज रचाई शादी

नई दिल्ली : बिहार के टाउन थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां चाची अपने भतीजे के प्यार में इस कदर पागल हो गई की उसने अपने पति को छोड़ दिया है। इतना ही नहीं उसने अपने पति को तलाक देकर उसी के सामने भतीजे के साथ शादी रचा दी। वहीं पति ने दोनों की शादी की इच्छा जताई है। हालांकि, शादी करने के बाद दोनों गांव से फरार हो गए हैं। ग्रामीणों ने दोनों को गांव नहीं आने की हिदायत भी दी है।

शादी के बाद भतीजे पर आया दिल

जानकारी के मुताबिक, आयुषी की शादी विशाल के साथ 2021 में हुई थी। इसके बाद उनकी बेटी भी हुई थी। उनका भतीजा था जिसका नाम सचिन है। वह घर के पास रहता था वह अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था। करीब दो साल पहले दोनों के बीच धीरे-धीरे बात शुरू हुई और फिर फोन पर भी बातें होने लगीं। इसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। लेकिन इस करतूत के बारे में पति और ससुराल वालों को पता चल गया। पूरे गांव में दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा होने लगी। कई बार परिवार वालों ने दोनों को मिलते हुए पकड़ भी लिया था और फटकार भी लगाई, लेकिन चाची-भतीजे का प्यार इतना अधिक बड़ गया उनको किसी की परवाह नहीं रही।

पति के सामने रचाई शादी

परिवार के तानों से परेशान दोनों बीते रविवार को घर से भाग गए। शुक्रवार को दोनों गांव पहुंचे और शादी की इच्छा जताई। उसके बाद पति के सामने पत्नी ने भतीजे से शादी कर ली। पति विशाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी से तंग आ गया था। हालांकि टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को पति द्वारा आवेदन देकर पत्नी के अपहरण करने की शिकायत की गई थी और आरोप सचिन कुमार नामक युवक पर लगाया गया था। दोनों रिश्ते में चाची और भतीजा हैं पत्नी की हरकत से तंग आकर पति ने हार मार ली। महिला की इस हरकत से पूरे गांव में तरह-तरह की बात की जा रही है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago