नोएडा

सुरक्षा के नए निर्देश, 20 KM दायरे में बिना NOC नहीं होगा कोई निर्माण

Noida Airport Security : जेवर में तेजी से विकसित हो रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें एयरपोर्ट से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समितियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट के 20 किमी के दायरे में बिना एनओसी के कोई निर्माण कार्य न हो, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।

20 किलोमीटर दायरे में बिना NOC निर्माण वर्जित

बैठक में जिलाधिकारी ने साफ कहा कि एयरपोर्ट के 20 किमी के दायरे में कोई भी निर्माण कार्य बिना पूर्व अनुमति (NOC) के नहीं किया जाएगा। यदि किसी ने नियमों की अनदेखी की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। यह निर्णय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

स्वच्छता और जलभराव पर विशेष जोर

एयरपोर्ट संचालन के दौरान किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए क्षेत्र में स्वच्छता, जलभराव रोकथाम और गंदगी मुक्त वातावरण पर बल दिया गया। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि पक्षियों और आवारा पशुओं की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण हो, ताकि उड़ानों को कोई खतरा न हो।

आपदा प्रबंधन और आपातकालीन तैयारी

जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन योजनाओं, चिकित्सा सुविधाओं, फायर ब्रिगेड सेवाओं, रेस्क्यू ऑपरेशन और पुलिस सुरक्षा की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें और समय पर कार्य पूरा करें।

प्रशिक्षण और एजेंसियों के बीच समन्वय

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम और मॉक ड्रिल आयोजित किए जाएं, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने में देरी न हो। एयरपोर्ट को विश्वस्तरीय और सुरक्षित बनाने के लिए सभी एजेंसियों के बीच मजबूत समन्वय जरूरी है।

ये भी पढ़ेमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले का रहस्य : आरोपी बोला– ‘भैरव बाबा के आदेश पर आया था दिल्ली’

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अंत में कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सुरक्षित और बाधारहित संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को तय समयसीमा में कार्य पूरा करना होगा ताकि यह एयरपोर्ट न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विश्वस्तरीय और सुरक्षित हवाई अड्डे के रूप में पहचाना जाए।

Shweta Gupta

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

42 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

56 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago