नोएडा

नोएडा प्राधिकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई : 50 से ज्यादा सोसायटियों पर चलेगा बुल्डोजर, 39 डेवलपर्स को मिला नोटिस

Noida News : नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने सेक्टर-39 में बनी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। महर्षि आश्रम (Maharshi Ashram) की जमीन पर बनी 50 से अधिक सोसायटियों को अवैध घोषित कर 39 डेवलपर्स को नोटिस जारी किया गया है। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सलारपुर पुलिस चौकी के पीछे प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर डेवलपर्स द्वारा अतिक्रमण कर 50 से अधिक आवासीय सोसायटी बसाई जा रही थी। इन सभी को प्राधिकरण ने अवैध घोषित कर दिया है। इसको लेकर स्थानीय लोग विरोध भी कर रहे थे।

क्या मिला नोटिस

प्राधिकरण ने 39 डेवलपर्स को नोटिस जारी कर निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के अंदर अवैध निर्माण को खुद ध्वस्त कर लें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो प्राधिकरण कार्रवाई करेगा और होने वाला खर्च डेवलपर्स को देना होगा। 2018 से इस क्षेत्र में अवैध निर्माण हो रहा है। कई कॉलोनियां चर्चित महर्षि आश्रम की जमीन पर बसाई जा रही हैं जहां एक नया शहर बस गया है। सीईओ लोकेश एम ने अधीनस्थों से इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

कैसे हुई कार्रवाई, डेवलपर्स का विरोध

वर्क सर्किल आठ के वरिष्ठ प्रबंधक सतेंद्र गिरी और भूलेख विभाग के डिप्टी कलेक्टर शशि त्रिपाठी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ टीम पहुंची। 39 डेवलपर्स की निर्माणाधीन साइट पर काम रुकवाया गया और बिल्डिंगों पर अवैध निर्माण का नोटिस चिपकाया गया। कार्रवाई के विरोध में एकत्र डेवलपर्स ने करीब तीन घंटे तक निर्माणाधीन साइट पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया लेकिन मौजूद पुलिस बल के आगे उनकी एक न चली।

किन खसरा नंबरों पर अवैध निर्माण

अधिकारियों ने बताया कि खसरा संख्या 723, 724, 727, 728, 729, 730, 731, 732, 733, 734, 735, 736, 737, 738, 739, 745, 746, 747, 748, 749, 750, 751, 752, 753 पर अवैध निर्माण हो रहा है। इन खसरों की जमीन को गलत तरीके से किसानों ने अपने नाम दाखिल खारिज कराया है। प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि इस भूमि पर किसी प्रकार की खरीद-फरोख्त न करें क्योंकि इससे वित्तीय हानि हो सकती है।

नोटिस पाने वाले डेवलपर्स

नोटिस में शामिल मुख्य नाम हैं – मोहम्मद अयूब व याकूब, सुनील शर्मा व राहुल शर्मा, सलीम व शमीम, एसए प्रमोटर्स, प्रॉपर्टी अरीना इंफ्राकान प्राइवेट लिमिटेड, एनर्जी बिल्डिंग सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, क्वालिस्टिक टेक्नोज प्राइवेट लिमिटेड, डालमिया लेटेक्स लिमिटेड, सिंहवाहिनी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और कई अन्य कंपनियां।

सवाल खड़े हो रहे हैं

अब सवाल यह उठ रहा है कि प्राधिकरण की बिना मर्जी के इतनी सोसायटी कैसे बनीं। क्या प्राधिकरण की मिलीभगत से यह सारा काम हो रहा था। जो लोग यहां शिफ्ट हो गए हैं वो कहां जाएंगे?

ये भी पढे- दिल्ली MCD ने बनाया नोएडा को डंपिंग ग्राउंड, कूड़ा फेंकने वाली 12 गाड़ियां जब्त

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

16 minutes ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

46 minutes ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

1 hour ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

1 hour ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

2 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

2 hours ago