नोएडा

नोएडा में अधूरे विकास कार्यों पर सख्ती! भंगेल एलिवेटेड रोड समेत इन 15 परियोजनाओं के पूरा न होने पर लगेगी पेनल्टी

Noida Authority Meeting : नोएडा में हो रहे विकास कार्यों को लेकर प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम (CEO Lokesh M) सख्त हो गए है। कई सालों से रुकी परियोजनाओं की आज समीक्षा की गई है। CEO नोएडा की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शहर की प्रमुख प्रगतिशील और आगामी परियोजनाओं पर व्यापक चर्चा की गई। वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुई इस बैठक में 15 से अधिक महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए। पांच सालों से बन रहे भंगेल एलिवेटेड रोड को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए है। सीईओ ने कहा है कि समय सीमा पर काम न होने पर पेनल्टी लगेगी।

फूड जोन्स और वेंडिंग एरिया में तेजी

मिली जानकारी के मुताबिक, स्काईमार्क सेक्टर 98 और GIP सेक्टर 18 के पास निर्माणाधीन वेंडिंग/फूड ज़ोन Kiosks के आवंटन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए। CEO ने दक्ष एजेंसी के माध्यम से इन कार्यों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया। सेक्टर-18 के तिकोना पार्क में LED लाइटिंग और सौंदर्यीकरण कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। यह परियोजना शहर के मुख्य व्यावसायिक केंद्र की खूबसूरती में चार चांद लगाएगी।

खेल सुविधाओं में नवाचार

नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21A में कॉफी हाउस निर्माण के लिए CAPEX मॉडल पर RFP प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए। साथ ही सेक्टर 123 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के कार्यों में गति लाने को कहा गया।

कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स की समयसीमा

सीईओ ने महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी परियोजनाओं के लिए स्पष्ट डेडलाइन निर्धारित कर दी है। जिसमें सेक्टर 51/52 मेट्रो स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज का निर्माण सितंबर 2025 तक पूर्ण करने के कड़े निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं हिंडन नदी पुल सेक्टर 146/147 का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया गया है।

पार्क और मनोरंजन, गोल्फ कोर्स की सुविधाएं

सेक्टर-167 लेक पार्क में हरित क्षेत्र और बच्चों के खेल क्षेत्र के साथ वाटर बॉडी निर्माण का निर्देश दिया गया। गोरखा गांव के पुष्करणी तालाब में आगामी देव दीपावली आयोजन की तैयारियों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया। सेक्टर-151 A गोल्फ कोर्स के शेष कार्यों के लिए अलग से टेंडर आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए। सेक्टर-96 प्रशासनिक भवन में सभी लिफ्टों को ऑपरेशनल करने, वर्षा सुरक्षा प्रावधान और फर्नीचर प्रस्तुति की समीक्षा की गई।

चिल्ला और भंगेल एलिवेटेड रोड पर कड़े संदेश

CEO ने गुणवत्ता के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए है। चिल्ला एलिवेटेड रोड में घटिया स्टील के उपयोग पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। वहीं भंगेल एलिवेटेड रोड में देरी पर पेनल्टी लगाकर समय वृद्धि देने के निर्देश जारी किए। कार्यों की निविदा प्रक्रिया के डिजिटलीकरण हेतु PRAHARI App को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए गए, जो पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने में सहायक होगा।

जल निकासी व्यवस्था की जांच, अंडरपास निर्माण के संदेश

23 जुलाई की बारिश के बाद जलभराव के स्थलों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई। CEO ने IIT जैसी विशेषज्ञ संस्था से ड्रेनेज सर्वे कराने के निर्देश दिए, जो भविष्य में जल निकासी की समस्याओं का स्थायी समाधान प्रदान करेगा। बैठक के उपरांत CEO ने GIP और सेक्टर-128 स्थित क्लॉक टावर स्थल का व्यक्तिगत निरीक्षण किया। 15 अगस्त 2025 तक कार्य पूर्ण करने और एक्सप्रेसवे के दोनों अंडरपास स्थलों पर निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने के कड़े निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें- दिन निकलते ही गरजा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर : ग्रीन बेल्ट से हटाया गया अवैध कब्जा!

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

8 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

8 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

9 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

9 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

9 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

9 hours ago