Categories: नोएडा

नोएडा के जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का आरोप, ऑपरेशन के नाम पर 8 हजार मांगे, डॉक्टर ने रंगे हाथों पकड़ा

Noida News : नोएडा के जिला अस्पताल से भ्रष्टाचार की शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक सफाईकर्मी ने मरीज के परिजन से ऑपरेशन के नाम पर 8 हजार रुपये रिश्वत ले ली। सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आए लोगों से इस तरह खुलेआम उगाही न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रही है, बल्कि सिस्टम की लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर रही है। आपको बता दें कि ये मामला आज दोपहर का सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल का है, जहां अशोक नामक व्यक्ति को हर्निया की सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया था। इसके बाद से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया।

डॉक्टर ने किया खुलासा

पीड़ित की बेटी ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन करवाने के लिए सफाईकर्मी अनिल कुमार ने उनसे 8 हजार रुपये की मांग की। मजबूरीवश परिजनों ने रकम अनिल को कैश में सौंप दी। लेकिन मामले की भनक लगते ही अस्पताल में तैनात डॉक्टर अशद ने अनिल को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद स्थिति और गरमा गई। आरोपी सफाई कर्मी अनिल ने खुद डॉक्टर अशद पर मारपीट का आरोप लगा दिया, जिससे मामला और पेचीदा हो गया। जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के हाथों सौंपा

इस मामले को लेकर जब सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल से बात की गई, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बीते कई दिनों से मरीजों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ऑपरेशन या इलाज के बदले सफाईकर्मी और अन्य कर्मचारी पैसे मांगते हैं। उन्होंने बताया, इस बार जब लिखित शिकायत मिली तो हमने कोई चांस नहीं लिया। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस को बुलाया और आरोपी को पकड़ लिया ।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

9 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

12 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

12 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

12 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

12 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

12 hours ago