नोएडा पुलिस पर गाजियाबाद में हमला, 7 पुलिसकर्मियों पर चलाई गोली, अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत

Ghaziabad News : गाजियाबाद में नोएडा के एक पुलिसकर्मी की मौत के मामले से दोनों जिलों में हड़कंप मच गया। दरअसल, कल रात नोएडा की फेस-3 थाना पुलिस की टीम गाजियाबाद में एक आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी उसी दौरान उन पर हमला कर दिया गया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। नाहल गांव में नोएडा पुलिस के सिपाही सौरभ देशवाल की हत्या के मामले में आज सोमवार सुबह छह बजे मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला

नोएडा फेस तीन थाने के दारोगा सचिन राठी की तहरीर पर दर्ज इस मुकदमे में बताया गया है कि सात पुलिसकर्मियों की टीम आरोपी कादिर को पकड़ने नाहल गांव गई थी। इस पुलिस टीम में दारोगा उदित सिंह, निखिल, सिपाही सचिन, सौरभ, संदीप कुमार और सोनित शामिल थे।

पुलिसकर्मियों पर हमला

पुलिस टीम को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि कादिर गांव में मौजूद है। मुखबिर ने यह भी बताया था कि कादिर एक आदतन अपराधी है और पुलिस को देखकर भाग सकता है और गांव में कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग रहते हैं। जैसे ही पुलिस टीम ने कादिर को पकड़ने की कोशिश की, उसने वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस का विरोध करना शुरू कर दिया। कादिर ने लोगों को उकसाया कि पुलिस उसे पकड़कर ले जा रही है और उन्हें पुलिसकर्मियों पर हमला करने के लिए कहा।

भीड़ ने की अंधाधुंध फायरिंग

इसके बाद उग्र हुई भीड़ ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग और पथराव किया। इस हमले में कॉन्स्टेबल सौरभ के सिर में गोली लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कॉन्स्टेबल सोनित भी घायल होकर गिर गए। घायल कॉन्स्टेबल सौरभ को तत्काल यशोदा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कॉन्स्टेबल सोनित का इलाज जारी है।

रातभर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद 200 पुलिसकर्मियों की टीम रातभर बदमाशों की तलाश में जुटी रही। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी के साथ कई थानों की फोर्स आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बलिदानी सिपाही के शव का सुबह पोस्टमार्टम हुआ और नोएडा पुलिस की टीम पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रही।

इन धाराओं में मुकदमा दर्ज

कादिर और उसके साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 191(2), 191(3), 190, 131, 125, 121(2), 132, 109(1), 103(1), 61(2), 50, 351(3) और आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 1932 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेजी से कार्रवाई कर रही है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

17 minutes ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

45 minutes ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

1 hour ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

2 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

2 hours ago