नए फ्लेवर में लौट रहा है कपिल शर्मा का कॉमेडी शो…नए सीजन में ये सुपरस्टार होगा पहले शो का मेहमान 

The Great Indian Kapil Show : टीवी से लेकर ओटीटी तक कपिल शर्मा ने अपनी कॉमेडी से हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. कभी ‘द कपिल शर्मा शो’ के नाम से टीवी पर राज करने वाले कपिल अब नेटफ्लिक्स पर भी अपने जोक्स का जादू बिखेर रहे हैं. मार्च 2024 में शुरू हुए ‘The Great Indian Kapil Show के अब तक दो धमाकेदार सीजन आ चुके हैं, और अब तीसरे सीजन की भी घोषणा कर दी गई है.

हर हफ्ते शो में एक नई Entry

नेटफ्लिक्स ने 24 मई को एक मजेदार प्रोमो वीडियो शेयर कर इस खुशखबरी का ऐलान किया है.जिसमें बताया गया कि New Season की शुरुआत 21 जून से हो रही है.जिसमें ‘The Great Indian Kapil Show में हर हफ्ते एक नई Entry हो सकती है. कपिल ने खुद इससे जुड़ा हिंट दिया है. उन्होंने प्रोमो में कहा कि हर शनिवार बढ़ेगा हमारा परिवार. जो इस बात की ओर इशारा करता है कि हर हफ्ते शो में एक नई Entry हो सकती है.

सलमान खान आ सकते हैं बतौर गेस्ट नजर

नेटफ्लिक्स ने प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा, Hasi hogi out of control ‘cuz Kapil and gang are back once more नेटफ्लिक्स की इस जोरदार पंच लाइन ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस सीजन का शुभारंभ सुपरस्टार सलमान खान के साथ होगा. सूत्रों के अनुसार, नए सीजन के पहले एपिसोड में सलमान खान बतौर गेस्ट नजर आ सकते हैं.

6 महीने के ब्रेक के बाद कपिल का नया शो

बता दें, The Great Indian Kapil Show का सीजन 2 ने भी खूब धमाल मचाया था.The Great Indian Kapil Show का पहला सीजन 21 सितंबर 2024 को शुरू होकर 14 दिसंबर को खत्म हुआ था और अब लगभग 6 महीने के ब्रेक के बाद, कपिल एक बार फिर तैयार हैं अपने फैंस को पेट पकड़कर हंसाने के लिए.   

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

9 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

10 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago