Categories: Othersबिहार

मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद कर दी गई? तेज प्रताप यादव की पूर्व पत्नी ने लालू परिवार पर साधा निशाना

Aishwarya Rai : किसी महिला को दोषी ठहराना सबसे आसान तरीका है. लेकिन मुझे न्याय कब मिलेगा...ये सवाल है लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय की. जिन्होंने एक बार फिर से हाल ही हुए विवाद को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए लालू यादव परिवार निशाना साधा है. ऐश्वर्या ने लालू यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेटे को पार्टी और परिवार से निकालने का फैसला एक महज  "नाटक" है, जिसे आगामी विधानसभा चुनाव में होने वाले नुकसान से पार्टी को बचाने के लिए किया जा रहा...

छह साल के लिए पार्टी से निकाले गए तेज प्रताप

बीते दिनों लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने नए रिश्ते की बात कबूली और फिर उसे डिलीट कर दिया. जिसके बाद तेज प्रताप यादव पर एक्शन लेते हुए लालू यादव ने अपने बड़े बेटे को ना सिर्फ पार्टी बल्कि परिवार से भी बेदखल कर दिया.गौरतलब है कि लालू प्रसाद ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि तेज प्रताप का व्यवहार परिवार के मूल्यों और परंपराओं के अनुरूप नहीं है और फिर अपने बड़े बेटे को अपने निजी जीवन में "नैतिक मूल्यों" की अनदेखी का हवाला देते हुए छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया.

तेज प्रताप यादव की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय ने तोड़ी चुप्पी

इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए तेज प्रताप यादव की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय ने लालू के फैसले पर सवाल उठाया और पूछा कि अगर  लालू प्रसाद यादव के परिवार को पूरी बात पता थी, तो उन्होंने मुझसे उनकी शादी क्यों करवाई? मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद हुई? ऐश्वर्या राय ने लालू के फैसले पर  प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब अचानक उनमें सामाजिक जागृति आ गई है. वे सब एक साथ हैं. वे अलग नहीं हुए हैं... चुनाव नजदीक हैं, इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया और यह ड्रामा रचा... मुझे अपने तलाक के बारे में मीडिया से जानकारी मिली. मुझे जो भी जानकारी मिली, वह सब मीडिया के माध्यम से मिली... मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा है... उनसे पूछिए, मेरी जिंदगी बर्बाद करने की क्या जरूरत थी? जब मुझे पीटा गया, तब उनका सामाजिक न्याय कहां था?... उनसे पूछिए, मेरे बारे में क्या? ऐश्वर्या ने एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि "लालू हर बात का दोष मुझ पर मढ़ देते हैं. अब जब यह बात सामने आ गई है तो उनका 12 साल से एक संबंध है और महिला को दोषी ठहराना सबसे आसान तरीका है. मुझे न्याय कब मिलेगा? मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी."

2018 में हुई थी तेज प्रताप यादव की ऐश्वर्या से शादी

बता दें कि 37 वर्षीय तेज प्रताप ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से 2018 में एक भव्य समारोह में शादी की थी. लेकिन शादी नहीं चल पाई और कुछ ही महीनों में ऐश्वर्या ने तेज प्रताप और उनके परिवार पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनका घर छोड़ दिया. इस विवाद के कारण एक हाई-प्रोफाइल कानूनी लड़ाई और राजनीतिक ड्रामा शुरू हो गया. जिसके कारण  ऐश्वर्या के पिता पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने आरजेडी छोड़ दी और अपनी बेटी के लिए "राजनीतिक और कानूनी रूप से" लड़ने की कसम खाई. स्थानीय पारिवारिक न्यायालय में उनके तलाक की कार्यवाही अभी भी जारी है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

55 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

1 hour ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago