उत्तर प्रदेश

इंजीनियर युवराज की मौत मामले में नोएडा पुलिस ने 2 और बिल्डरों को किया गिरफ्तार

Engineer Yuvraj News: नोएडा सेक्टर-150 में सड़क किनारे गंदे पानी से भरे निर्माणाधीन प्लॉट में डूबने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और बिल्डरों गिरफ्तार किया है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में 5 बिल्डरों के खिलाफ कल ही मामला दर्ज हुआ था। लोटस ग्रीन के बिल्डर रवि बंसल व सचिन कर्णवाल को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस लापरवाह बरतने वालों पर कर रही कार्रवाई

वहीं, विश टाउन के बिल्डर अभय कुमार को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। लापरवाह बिल्डरों पर पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। 

NGT ने मांगा जवाब

एनजीटी ने नोएडा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश प्रधान सचिव (पर्यावरण), गौतम बुद्ध नगर जिलाधिकारी को मामले में प्रतिवादी बनाते हुए 10 अप्रैल 2026 को निर्धारित अगली सुनवाई से कम से कम एक सप्ताह पहले हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।

ये थी पूरी घटना

नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात नोएडा के सेक्टर-150 के पास एटीएस ली-ग्रैंडिओस मोड़ पर निर्माणाधीन माल के बेसमेंट में भरे पानी में डूबकर कार सवार साफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता (27) की मौत हो गई। मोड़ के पास कार अनियंत्रित होने से हुआ हादसा। घना कोहरा और तेज रफ्तार से हादसे की आशंका है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड

Anamika Anand

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

1 hour ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

2 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

2 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

2 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

2 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

3 hours ago