News Big

पाकिस्तान के बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने पर विपक्षी दल कर रहे हैं मुनीर-शहबाज़ की आलोचना

Pakistan politics: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा में संघर्ष खत्म करने को लेकर लाई गई योजना बोर्ड ऑफ पीस के चार्टर डॉक्युमेंट में पाकिस्तान के हस्ताक्षर करने पर देश के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर की विपक्षी दल व संगठन आलोचना कर रहे हैं।

सर्वसम्मति से फैसला नहीं लेने का है आरोप

पीटीआई के दिग्गज नेता असद कैसर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार ने सर्वसम्मति से इतना संवेदनशील फैसला लेने की जहमत नहीं उठाई । उन्होंने कहा, "उन्हें वैश्विक समुदाय को गलत धारणा देने के लिए कम से कम संसद में इस पर चर्चा करनी चाहिए थी कि पाकिस्तान में लोकतंत्र है।

जेयूआई-एफ ने भी नाराजगी जताई

पाकिस्तान में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (जेयूआई-एफ) ने भी सरकार के स्टैंड के प्रति नाराजगी जताई है। संगठन प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने हमास को निरस्त्र करने के किसी भी अभियान का हिस्सा बनने के खिलाफ चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनियों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार लोग बोर्ड का हिस्सा हैं। उन्होंने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (संसद) में कहा, "ट्रंप से शांति की उम्मीद करना मूर्खों के स्वर्ग में रहने के समान हैय़" उन्होंने इस बात पर जोर डाला कि ट्रंप ही बोर्ड के अध्यक्ष हैं और उन्होंने अपने विवेक से सदस्यों की नियुक्ति की है।

संसद में अपना बचाव कर रही शहबाज सरकार

नेशनल असेंबली में बोलते हुए संसदीय कार्य मंत्री और शहबाज की पार्टी PMLN के बड़े नेता डॉ. तारिक फजल चौधरी ने कहा कि फिलिस्तीन मुद्दे पर पाकिस्तान का सैद्धांतिक रुख है और उसने हमेशा इसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड में शामिल होने का पाकिस्तान का निर्णय राष्ट्रीय हित और मुस्लिम उम्माह की सामूहिक प्राथमिकताओं को देखते हुए है, न कि राजनीतिक विचारों की वजह से। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों में स्थायी युद्धविराम और गाजा के पुनर्निर्माण की बात की गई है। 

ये भी पढ़ें: अमेरिका का खतरनाक जहाज पहुंचा ईरान के पास, क्या शुरू हो सकती है नई जंग?

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago