Breaking

Noida News: सेक्टर-58 में दर्दनाक हादसा, खुले नाले में गिरने से युवक की मौत

Noida Sector 58 News: नोएडा के सेक्टर-58 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दुखद हादसे में 27 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान फर्रुखाबाद निवासी आर्यन के रूप में हुई है, जो चौड़ा गांव में किराये पर रहकर पढ़ाई के साथ एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। स्थानीय लोगों ने घटना के लिए नाले की क्षतिग्रस्त स्लैब, जलभराव और लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए नोएडा विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

ड्यूटी के लिए निकलते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच आर्यन पैदल अपनी फैक्ट्री की ओर जा रहा था। लगातार बारिश के चलते सड़क पर पानी भर गया था, जिससे सड़क और नाले की सीमा स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नाले पर रखी स्लैब सही तरीके से फिट नहीं थी। इसी वजह से उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नाले में गिर गया।

राहगीरों और दोस्त ने बचाने की कोशिश की

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों और आर्यन के दोस्त ने उसे बाहर निकाला। मौके पर ही सीपीआर देकर उसकी जान बचाने का प्रयास किया गया। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

करंट लगने की आशंका भी जताई गई

घटनास्थल के नजदीक बिजली का खंभा होने के कारण स्थानीय लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि नाले में गिरते समय युवक करंट की चपेट में भी आया हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बारिश से पहले खुले और टूटे हुए नालों की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। उनका कहना है कि यदि नाले की स्लैब मजबूत और सुरक्षित होती तथा समय पर रखरखाव किया गया होता तो इस हादसे से बचा जा सकता था।

पुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई की उठी मांग

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने नोएडा विकास प्राधिकरण से शहरभर में खुले नालों और क्षतिग्रस्त स्लैबों की तत्काल मरम्मत कराने तथा इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: 11 महीने तक बंद रहता है मंदिर, फिर भी जलता मिलता है घी का दीया! हसनंबा मंदिर का रहस्य


Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago