Breaking

PM Modi New Zealand Visit: ऑकलैंड में पीएम मोदी और क्रिस्टोफर लक्सन की अहम बैठक, द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने पर दिया जोर

PM Modi New Zealand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने छह दिवसीय विदेश दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। शनिवार को ऑकलैंड में उन्होंने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रणनीतिक साझेदारी और आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

दोनों नेताओं के बीच हुई महत्वपूर्ण वार्ता

ऑकलैंड में आयोजित बैठक के दौरान न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि पिछले वर्ष भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा देने में पीएम मोदी की व्यक्तिगत भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

व्यापार और सहयोग बढ़ाने पर रहा जोर

बैठक में दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग, निवेश, शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान विभिन्न व्यापारिक और खेल संबंधी कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी ऑकलैंड में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में करीब 40 हजार भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। भारतीय समुदाय ने उनके स्वागत के लिए "किया ओरा मोदी" नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों के शामिल होने की उम्मीद है।

40 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा

यह करीब चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा है। इससे पहले वर्ष 1986 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा भी है।

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 27 अप्रैल को मुक्त व्यापार समझौता (FTA) लागू हुआ था। इस समझौते के तहत भारत से न्यूजीलैंड निर्यात होने वाले लेदर उत्पाद, टेक्सटाइल, प्लास्टिक और इंजीनियरिंग सामान पर निर्यात शुल्क नहीं लगेगा। इससे श्रम आधारित उद्योगों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस समझौते को दोनों देशों के बीच विश्वास, साझा मूल्यों और दीर्घकालिक आर्थिक विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया था। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत के लिए ओशिनिया और प्रशांत क्षेत्र के बाजारों तक पहुंच आसान बनाएगा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी हुए कई अहम समझौते

न्यूजीलैंड पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ हुई बैठक के बाद रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, अंतरिक्ष और क्रिटिकल मिनरल्स सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण समझौतों की घोषणा की गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर विकसित करेंगे। साथ ही कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल स्थापित किया जाएगा, जिससे भारत के गगनयान मिशन को तकनीकी सहयोग मिलेगा। उन्होंने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की ऑस्ट्रेलिया की पहल की भी सराहना की और मेलबर्न में भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित किया।

ये भी पढ़ें: Noida News: सेक्टर-58 में दर्दनाक हादसा, खुले नाले में गिरने से युवक की मौत

Deepika Gupta

Recent Posts

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

27 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

41 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago