Noida news
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक वैश्य महासम्मेलन होने जा रहा है। इस महासम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सुनील बंसल के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूस गोयल शामिल होंगे।
दरअसल, यूपी में इस वक्त जातिगत सम्मेलनों का दौर चल रहा है। ओबीसी की दिल्ली बैठक में ठाकुर विधायकों की बैठक के बाद अब राज्य के नोएडा में वैश्य महासम्मेलन होने जा रहा है।
इस महासम्मेलन में उत्तरप्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों से समाज के तीन हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होगें। ये आयोजन 31 अगस्त को नोएडा के सेक्टर 74 स्थित वेडिंग क्राऑउन सम्राट हाल मेंम यह आयोजन होगा। सम्मेलन शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा।
इसमें वैश्य समाज कीएकता व जागरुकता पर चर्चा, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा में रहने वाला है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, सामाजिक दिखावे पर रोक और व्यापारी टास्क फोर्स गठन जैसे विषयों पर भी विचार किया जाएगा।
वैश्य समाज की युवक-युवतियों के विवाह देरी से होना, वैश्य समाज में पंच परमेश्वर पंचायत के सर्वे सर्वा होना जो कोर्ट या न्यायालय के केंस चलते है उन्हें कोर्ट से बाहर निपटाना, वैश्य समाज व्यापारी टास्क फोर्स का गठन करना, वैश्य समाज के सभी आईटीआर भरने वालों को फ्री मेडिकल सेवा, स्कूल-कॉलेज चलाने वाले समाज के लोगों के यहां जरुरतमंद बच्चों को फ्री कोचिंग या कम फीस की सुविधा प्रदान कराई जाएगी।
मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि ओम बिरला के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, दर्जा राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, मेयर सुनीता दयाल और अनेक वरिष्ठ सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यावसायिक हस्तियां शामिल होंगी।
ये भी पढ़े : Ghaziabad News: गौर ग्रीन सिटी मार्केट में खुला नाला बना खतरा, स्थानीय लोगों में आक्रोश
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…