Breaking

कर्मचारियों का गुस्सा फूटा: नोएडा में प्रदर्शन हिंसक, क्या है पूरा मामला?

Noida workers' protest turns violent: नोएडा के औद्योगिक इलाकों में कई दिनों से सुलग रहा मजदूरों का गुस्सा सोमवार सुबह हिंसक रूप में फूट पड़ा। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हजारों कर्मचारी सड़कों पर उतर आए और देखते ही देखते प्रदर्शन आगजनी और तोड़फोड़ में बदल गया। सेक्टर-62, फेज-2 और NH-9 समेत कई इलाकों में हालात बिगड़ गए, जहां भारी जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम करने के साथ-साथ वाहनों के आगे लेटकर विरोध जताया, जबकि कई जगह पुलिस और निजी वाहनों को भी निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं।

बेकाबू कर्मचारियों की भीड़ ने की तोड़फोड़

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे हालात बेकाबू हो गए। झड़प के बाद स्थिति और बिगड़ गई, जिसके चलते सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। हालात पर काबू पाने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

कर्मचारियों ने इन मांगों को रखा सामने

नोएडा में प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने उत्तर प्रदेश सरकार से हरियाणा मॉडल की तर्ज पर नया न्यूनतम वेतन ढांचा लागू करने की मांग की है। उनकी मांग के अनुसार अकुशल श्रमिकों को 15,220 रुपये, अर्धकुशल को 16,781 रुपये, कुशल को 18,501 रुपये और उच्च कुशल श्रमिकों को 19,426 रुपये मासिक वेतन दिया जाए। मजदूरों का कहना है कि इससे उन्हें उनकी मेहनत के मुताबिक उचित भुगतान मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार हो सकेगा।

हिंसक प्रदर्शन के चलते ये नोएडा के इलाके प्रभावित

  • चिल्ला बॉर्डर
  • सेक्टर 62
  • सेक्टर 60–63 क्षेत्र
Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

29 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago