Asha Bhosle last post Viral: सिंगर आशा भोसले के निधन के बाद उनका एक आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली, जिससे पूरे देश में शोक की लहर है। अब उनके निधन के बाद 18 मार्च को किया गया उनका इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपने गाने ‘द शैडोई लाइट’ के साथ जीवन और मोक्ष को लेकर भावुक विचार साझा किए थे।
आशा भोसले अपने आखिरी पोस्ट में इंटरनेशनल बैंड गोरिल्लाज़ के साथ नजर आई थीं। तस्वीर के बैकग्राउंड में भारतीय मोहल्ले, हाथी और पारंपरिक माहौल की झलक दिखाई दे रही थी। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि ‘द शैडोई लाइट’ गीत उनके लिए बेहद खास है। वाराणसी की यात्रा और गंगा किनारे बिताए पलों ने उन्हें जीवन का असली अर्थ समझाया- वे कौन हैं और इस धरती पर उनका उद्देश्य क्या है।
आशा भोसले ने अपने आखिरी पोस्ट में आगे लिखा था कि ‘द शैडोई लाइट’ में नदी को पार करना उनके जीवन की पूरी यात्रा का प्रतीक है जिसमें उनका जन्म, रिश्ते, संगीत के प्रति साधना और एक बेटी, मां, बहन, पत्नी और एक भारतीय के रूप में निभाए गए सभी कर्तव्य शामिल हैं। उन्होंने लिखा कि इस सफर में उनका संगीत ही उनका नाविक है, जो उन्हें जीवन की इस धारा के पार ले जाने वाला मार्गदर्शक है। उन्होंने अपने शब्दों में कहा कि जब वह दूसरे किनारे पर पहुंचेंगी, तो उनकी यात्रा पूरी हो जाएगी और वह मोक्ष प्राप्त करेंगी जहां वह उन अनगिनत ध्वनियों में विलीन हो जाएंगी, जो हर समय हमारे आसपास मौजूद रहती हैं।
सिंगर आशा भोसले ने आज ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया। वहीं, गायिका के बेटे आनंद ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…