IMD Alert Update: दिल्ली में गर्मी धीरे-धीरे तेवर दिखाने लगी है। रविवार (12 अप्रैल) को न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले सप्ताह तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। सफदरजंग केंद्र पर अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा, लेकिन एक दिन पहले के मुकाबले 1.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम होने के बावजूद पिछले दिन की तुलना में 2.3 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार तक न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो मंगलवार तक बढ़कर 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं अधिकतम तापमान रविवार तक 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जो अगले बुधवार तक बढ़कर 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि रविवार को 15-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यह कुछ समय 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती हैं। दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…