Friday, Sep 25

होम = Breaking = अगले हफ्ते आसमान से बरसेंगे आग के गोले! तापमान 40°C के करीब, मई में बढ़ेगी भीषण गर्मी

अगले हफ्ते आसमान से बरसेंगे आग के गोले! तापमान 40°C के करीब, मई में बढ़ेगी भीषण गर्मी

by | Apr 12, 2026 | Breaking, News Latest

IMD Alert Update: दिल्ली में गर्मी धीरे-धीरे तेवर दिखाने लगी है। रविवार (12 अप्रैल) को न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले सप्ताह तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। सफदरजंग केंद्र पर अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा, लेकिन एक दिन पहले के मुकाबले 1.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम होने के बावजूद पिछले दिन की तुलना में 2.3 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार तक 40 डिग्री जा सकता है तापमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार तक न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो मंगलवार तक बढ़कर 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं अधिकतम तापमान रविवार तक 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जो अगले बुधवार तक बढ़कर 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विभाग ने तेज हवा चलने का जताया अनुमान

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि रविवार को 15-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यह कुछ समय 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती हैं। दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है।