AAI radar will be shifted to Gorai,
AAI Mumbai Dahisar Radar: मुंबई के दहिसर इलाके में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) का हाई-फ्रीकेंसी रडार, जो वर्तमान में दहिसर में स्थित है, अब गोराई में शिफ्ट किया जाएगा। रडार हटने से दहिसर में करीब 1,000 एकड़ जमीन खाली होगी, जहां बड़े पैमाने पर अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे।
इस फैसले का ऐलान नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने किया। उन्होंने बताया कि रडार को शिफ्ट करने के लिए कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके। केंद्रीय मंत्री और उत्तर मुंबई के सांसद पीयूष गोयल ने कहा कि अगले पांच साल में यहां करीब 50,000 घर बनेंगे या पुराने घरों का पुनर्विकास होगा। इससे लोगों को पक्के घर, बेहतर बुनियादी सुविधाएं और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
रडार के कारण दहिसर और जुहू में इमारतों की ऊंचाई पर रोक लगी हुई थी, जिससे कई शहरी विकास परियोजनाएं अटकी थीं और लाखों लोग जर्जर इमारतों में रहने को मजबूर थे। अब यह रोक हट जाएगी और इलाके का तेजी से विकास संभव होगा।
नायडू ने बताया कि जुहू (डीएन नगर) के रडार को शिफ्ट करने के लिए भी वैकल्पिक जगह तय की गई है। तकनीकी जांच पूरी होने के बाद वहां भी रडार हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह फैसला मुंबई के हाउसिंग, रोजगार और शहरी विकास के लिए ऐतिहासिक कदम साबित होगा। दहिसर और जुहू अब ‘आखिरी उपनगर’ नहीं बल्कि तेजी से विकसित होते क्षेत्र के रूप में उभरेंगे, जिससे लाखों लोगों का घर का सपना साकार होगा और शहर की पहचान बदल जाएगी।
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…