Health Tips
Health Tips : आज के समय में फिट और हेल्दी रहना हर किसी की प्राथमिकता बन चुका है। कई लोग रोजाना जिम जाकर घंटों पसीना बहाते हैं, वहीं कुछ लोग सिर्फ आधे घंटे की एक्सरसाइज को ही पर्याप्त मानते हैं। ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कितनी देर वर्कआउट करना सही है? क्या फिटनेस पाने के लिए लंबा समय देना जरूरी है या कम समय की एक्सरसाइज भी कारगर हो सकती है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक, अच्छे स्वास्थ्य के लिए हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की मीडियम-इंटेंसिटी एक्सरसाइज जरूरी है। इसका मतलब है कि यदि आप सप्ताह में 5 दिन जिम जाते हैं तो रोजाना 30 मिनट वर्कआउट करना आपके लिए काफी है। यह न केवल फिटनेस बनाए रखेगा, बल्कि दिल की बीमारियों का खतरा कम करेगा, मसल्स मजबूत करेगा, मूड बेहतर करेगा और नींद की क्वालिटी भी सुधारेगा।
अगर आप रनिंग, स्प्रिंटिंग, साइकिलिंग, HIIT (हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग) जैसी एक्सरसाइज करते हैं तो ज्यादा देर जिम में रुकने की जरूरत नहीं है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सिर्फ 75 मिनट हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट हफ्ते में ही पर्याप्त है। यानी हफ्ते में 3-4 दिन, रोजाना 20-25 मिनट एक्सरसाइज करने से भी शानदार फिटनेस रिजल्ट मिल सकते हैं।
आज की व्यस्त दिनचर्या में हर किसी के पास घंटों जिम जाने का वक्त नहीं होता। ऐसे लोग दिनभर में छोटे-छोटे सेशन में एक्सरसाइज कर सकते हैं। रिसर्च बताती है कि सुबह 10 मिनट, दोपहर या लंच के बाद 10 मिनट और डिनर के बाद 10 मिनट की हल्की वॉक भी आपके शरीर के लिए उतनी ही फायदेमंद हो सकती है। यानी दिनभर की एक्टिविटी को जोड़ने पर भी आप उतना ही फिट रह सकते हैं जितना लंबे वर्कआउट से।
अगर आपका मकसद सिर्फ फिट रहना नहीं बल्कि वजन कम करना या बॉडी बिल्डिंग करना है, तो इसके लिए थोड़ा ज्यादा समय और मेहनत जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना 45 से 60 मिनट वर्कआउट की सलाह देते हैं। इसके साथ ही प्रोटीन, विटामिन्स और हेल्दी फैट से भरपूर संतुलित डाइट और पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है।
ये भी पढ़े – अब गंजेपन और झुर्रियों का इलाज आपके ही खून से, GFC थैरेपी बनी लोगों की पहली पसंद
लंबे समय तक अनावश्यक एक्सरसाइज करने से ओवरट्रेनिंग का खतरा बढ़ जाता है। इससे मसल्स में दर्द, थकान, इम्युनिटी कम होना और चोट (Health Tips) लगने की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए फिटनेस एक्सपर्ट्स हमेशा संतुलित वर्कआउट और रेस्ट लेने पर जोर देते हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…