Uttrakhand Tourism
Uttrakhand Tourism : उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना शुरू करने जा रहा है। इसके तहत पर्यटक गोवा की तरह फ्लैट या कोठी किराए पर ले सकेंगे। भवन स्वामी अपना पंजीकरण पर्यटन विभाग में कराकर यह सुविधा उपलब्ध करा पाएंगे। साथ ही, होमस्टे योजना में बदलाव करते हुए इसे व्यावसायिक श्रेणी में शामिल किया जाएगा।
उत्तराखंड में अब पर्यटकों को गोवा की तर्ज पर किराए पर फ्लैट, आधुनिक भवन, अपार्टमेंट, कोठी, कॉटेज और बंगले उपलब्ध होंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने उत्तराखंड पर्यटन यात्रा व्यवसाय एवं पंजीकरण नियमावली में संशोधन कर बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना लागू करने की तैयारी की है।
बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना के तहत पंजीकृत आवासों में पर्यटकों को घर जैसा आराम मिलेगा। इनमें खाना बनाने के लिए बर्तन, फ्रिज, माइक्रोवेव आदि से सुसज्जित किचन होगा। कमरों में बेड, बिस्तर, एसी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं, बाथरूम वॉशिंग मशीन, बाथ टब और शावर जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। साथ ही, वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह भी सुनिश्चित की जाएगी।
ये भी पढ़े – गाजियाबाद: आवारा कुत्तों पर नई गाइडलाइन जारी, निगम तय करेगा फीडिंग जोन
बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना को पूरी तरह व्यावसायिक श्रेणी में रखा जाएगा। यानी आधुनिक भवनों के बिजली, पानी और आवास से जुड़े सभी शुल्क भवन स्वामी को व्यावसायिक दरों पर चुकाने होंगे। जबकि होमस्टे को यूटीडीबी ने अव्यावसायिक श्रेणी में रखा है, जहां भवन स्वामी सभी शुल्क आवासीय दरों पर अदा करते हैं।
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…