उत्तर प्रदेश

एक भी फर्जी वोट नहीं… मुरादाबाद में सीएम योगी की सख्त चेतावनी, पंचायत चुनाव से पहले SIR पर अभियान करे तेज

SIR Voter List Verification: मुरादाबाद में सोमवार दोपहर CM योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की, जिसमें SIR (स्पेशल समरी रिवीजन) की प्रगति, विकास योजनाओं और आगामी राजनीतिक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मंडल के जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों ने रिपोर्ट प्रस्तुत की।

कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं

CM ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे टोलियां बनाकर घर-घर जनसंपर्क करें, फर्जी वोटरों के नाम हटवाएं और नए पात्र मतदाताओं को जोड़ें। उन्होंने कहा “बांग्लादेशी घुसपैठियों को किसी भी कीमत पर वोटर नहीं बनने देना है।”

योगी ने यह भी कहा कि 2003 के आधार वर्ष वाली मतदाता सूची के अनुसार मृत और फर्जी वोटरों के नाम हटाने होंगे। साथ ही BLO-1 और BLO-2 को हर संभव सहयोग देने का निर्देश दिया। उन्होंने आगाह किया कि अगले साल पंचायत चुनाव हैं और उसके तुरंत बाद विधानसभा चुनाव होंगे, इसलिए पार्टी की तैयारी बेहद मजबूत होनी चाहिए।

मतदाता सूची को लेकर कोई जोखिम नहीं

बैठक के दौरान CM ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जमीनी स्थिति जानने पर भी जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वे विकास कार्यों की वास्तविक प्रगति की समीक्षा करें और जनता को योजनाओं की जानकारी दें। नगर निगम ने CM को निर्माणाधीन वार मेमोरियल दिखाने के लिए विशेष तैयारी की थी। पूरे क्षेत्र में रेड कारपेट बिछाए गए थे, लेकिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अचानक बदल गया और वे वहां नहीं पहुंचे। परिणामस्वरूप सभी इंतजाम मौके पर ही अधूरे रह गए।

यह बैठक संदेश देती है कि योगी सरकार चुनावों से पहले मतदाता सूची को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती और कड़ी निगरानी के साथ जमीन पर तैयारी मजबूत कर रही है।

ये भी पढ़े: बाबरी ढांचे जैसी मस्जिद निर्माण को मिला करोड़ों का चंदा, दान गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago