Bihar Election 2025
Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति में मतदाताओं का रुझान अब धीरे-धीरे परिपक्वता की दिशा में बढ़ता नजर आ रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों से साफ है कि राज्य में ‘नोटा’ यानी “नन ऑफ द एबव” का ग्राफ लगातार गिरावट दर्ज कर रहा है। जहां 2015 के विधानसभा चुनाव में लगभग 52,610 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार को वोट न देकर नोटा का बटन दबाया था, वहीं 2020 के चुनाव में यह संख्या घटकर 29,848 रह गई। यह गिरावट इस बात का संकेत है कि बिहार के मतदाता अब अस्थिरता से ऊब चुके हैं और वे स्पष्ट जनादेश के साथ स्थिर सरकार के पक्ष में अपना विश्वास जता रहे हैं।
समस्तीपुर जिले के आंकड़े भी यही रुझान दर्शाते हैं। जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में 2015 की तुलना में 2020 में नोटा दबाने वालों की संख्या में गिरावट आई है, जबकि कुल मतदान प्रतिशत में वृद्धि दर्ज की गई।
2015 में वारिसनगर विधानसभा में सबसे ज्यादा 9,551 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था, लेकिन 2020 में यह आंकड़ा घटकर 2,632 पर सिमट गया। वहीं मोहिउद्दीनगर सीट पर 2020 में मात्र 546 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना, जो जिले में सबसे कम था।
दिलचस्प बात यह है कि समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में नोटा का ग्राफ उलटा बढ़ा। यहां 2015 में 1,070 लोगों ने नोटा दबाया था, जबकि 2020 में यह संख्या बढ़कर 1,837 हो गई। विशेषज्ञों का मानना है कि शहरी मतदाता आमतौर पर शिक्षित होते हैं और शासन की दिशा पर उनकी सोच अधिक गहराई से जुड़ी होती है।
बिहार में पहली बार 2015 के विधानसभा चुनाव में नोटा का विकल्प जोड़ा गया था। उस समय मतदाताओं में इसे लेकर खासा उत्साह देखा गया। समस्तीपुर जिले की हसनपुर विधानसभा में सबसे अधिक 7,471 मतदाताओं ने नोटा दबाया था।
2020 के विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) में कई सीटों पर मुकाबले इतने करीबी थे कि नोटा की संख्या निर्णायक साबित हो सकती थी। उदाहरण के लिए, सरायरंजन विधानसभा में जेडीयू के विजय कुमार चौधरी ने राजद उम्मीदवार को 3,624 वोटों से हराया, जबकि 4,200 वोट नोटा में गए थे।
ये भी पढ़े – Bihar Election 2025 : पहले चरण की 121 सीटों पर किस पार्टी का दबदबा? देखें पूरी सूची
इसी तरह समस्तीपुर सीट पर राजद के अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने 4,714 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि 1,837 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था।
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…
Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…